
उत्तरकाशी, 28 अप्रैल . चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी Police द्वारा नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. Police ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान 794.50 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपए बताई जा रही है.
Police अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है. चारधाम यात्रा सीजन को देखते हुए यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और नशा तस्करों पर विशेष नजर रखी जा रही है.
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल की शाम Police उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में कोतवाली Police और एसओजी की संयुक्त टीम ने मानपुर रोड स्थित कुटेटी देवी मंदिर के पास कार्रवाई की. सटीक सूचना के आधार पर टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध आर्टिका कार (यूके07बीएल 9719) को रोका और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन सवार विजय सिंह (38) के कब्जे से 794.50 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई. Police ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इस संबंध में Police ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है.
Police अधिकारियों का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु उत्तरकाशी से होकर गुजरते हैं. ऐसे में यात्रा मार्गों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए नशा कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
उत्तरकाशी Police की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2026 में अब तक नशे के खिलाफ अभियान में 12 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 16 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान करीब 6.794 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 13.5 लाख रुपए आंकी गई है. इसके अलावा, 18 ग्राम स्मैक भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 5.4 लाख रुपए बताई गई है. तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है.
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगत सिंह, हेड constable रंजीत, constable सुनील मठानी, constable दीपक चौहान और constable नीरज (एसओजी) की अहम भूमिका रही. टीम की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते एक और तस्कर Police के हत्थे चढ़ गया.
उत्तरकाशी Police ने यह स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा मार्गों पर चेकिंग और निगरानी आगे भी जारी रहेगी. नशे और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
–
पीएसके