उत्तराखंडः जसपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

ऊधम सिंह नगर, 16 मई . उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर आरोपी को पकड़ने गई Police टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. Police ने दो आरोपियों को पकड़ा है. Police ने केस दर्ज कर अग्रिम विधि कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, जसपुर कोतवाली के पतरामपुर चौकी की Police टीम Friday देर रात भोगपुर डाम नंबर-2 गांव में आबकारी अधिनियम के तहत वांटेड चल रहे गैर-जमानती वारंटी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी. Police ने जैसे ही सुखविंदर सिंह को उसके घर के आंगन से हिरासत में लिया और गिरफ्तारी मेमो तैयार करना शुरू किया, तभी उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

Police के मुताबिक, शोर सुनते ही वारंटी की मां शिलो कौर, पत्नी मंजीत कौर, भाई मंगत सिंह, चचेरा भाई संदीप सिंह, राजू सिंह और जगपाल सिंह उर्फ जस्सा मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडों और धारदार पाठल से लैस थे. दरोगा गोविंद सिंह मेहता ने जब आरोपियों को कोर्ट का वारंट दिखाकर Governmentी कार्रवाई में बाधा न डालने को कहा तो परिजन और भड़क गए. आरोपियों ने Police टीम को घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी.

इसी दौरान शिलो कौर ने Policeकर्मियों के हाथ से कोर्ट का वारंट छीनने की कोशिश की, जिससे कागज फट गया. इसके बाद सभी आरोपियों ने Police टीम पर हमला कर दिया. हमलावरों ने दरोगा और सिपाही के साथ अभद्रता की. आरोप है कि संदीप सिंह ने Policeकर्मियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया. दोनों Policeकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन हमले में वे घायल हो गए. हमलावरों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने Policeकर्मियों की वर्दी तक नहीं छोड़ी.

घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई. हालात इतने बिगड़ गए कि घायल Policeकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए गांव से भागना पड़ा. इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी अपने साथी सुखविंदर सिंह को Police हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली जसपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे भारी Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. हालांकि तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. घायल Policeकर्मियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर पहुंचाया गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया.

उपनिरीक्षक गोविंद सिंह मेहता की तहरीर पर Police ने दो महिलाओं समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ Governmentी कार्य में बाधा डालने, Police टीम पर जानलेवा हमला करने, मारपीट, Police हिरासत से वारंटी छुड़ाने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. Police के अनुसार, आरोपी क्षेत्र में कच्ची शराब की तस्करी में भी लिप्त बताए जा रहे हैं. Police अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वारंटी को पकड़ने गई Police टीम पर वारंटी के परिजनों और अन्य लोगों ने अभद्रता करते हुए Governmentी कार्य में बाधा पहुंचाया है. इसके साथ ही Policeकर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया. पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था और पूर्व में कच्ची शराब बनाने के मामले में यह आरोपी रह चुका है.

ओपी/वीसी

Leave a Comment