पुणे एसिड अटैक केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में कर्नाटक से दबोचा गया आरोपी

पुणे, 21 मई . पुणे के ताडीवाला रोड इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम संबंधों के विवाद में एक युवती पर एसिड अटैक कर दिया गया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुणे क्राइम ब्रांच ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 20 मई 2026 की रात करीब डेढ़ बजे हुई. ताडीवाला रोड इलाके में आरोपी ने युवती पर अचानक एसिड फेंक दिया. हमला इतना खतरनाक था कि युवती बुरी तरह झुलस गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बंडगार्डन Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. इसके बाद पुणे Police के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच की खंडणी विरोधी पथक-2 और यूनिट-6 को जांच की जिम्मेदारी सौंपी.

Police ने जांच शुरू करते ही इलाके के 50 से ज्यादा cctv फुटेज खंगाले. फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो घटना के बाद पुणे स्टेशन की तरफ भागता नजर आया. जांच में पता चला कि आरोपी चालुक्य Express Train से फरार हुआ है.

Police के मुताबिक आरोपी बेहद शातिर तरीके से भागने की कोशिश कर रहा था. उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए सफर के दौरान तीन बार कपड़े बदले और लगातार ठिकाने बदलता रहा. हालांकि तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर Police उसकी लोकेशन तक पहुंच गई.

इसके बाद पुणे क्राइम ब्रांच की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मदद से कर्नाटक के हुबली में गोलक रोड इलाके के पास जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीराम वधु सावनेर (30 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला तहसील के तारण वाडा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. Police पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि प्रेम संबंधों में विवाद के चलते उसने युवती पर एसिड अटैक किया.

इस पूरी कार्रवाई को Police अधिकारियों अमितेश कुमार, संजय पाटिल, तेजस्विनी सातपुते, गौहर हसन और राजेंद्र मुलिक के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया. Police अब मामले की आगे की जांच कर रही है.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment