
बागेश्वर, 7 दिसंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी इन दिनों बागेश्वर जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने आधिकारिक दौरे के दौरान Chief Minister न सिर्फ Governmentी योजनाओं और योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं, बल्कि खेल के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को भी सचेत कर रहे हैं.
बागेश्वर जिले के दौरे के दौरान Chief Minister सुबह की सैर को निकले थे और इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन भी खेला. Chief Minister ने अपने फेसबुक पेज पर बैडमिंटन खेलते हुए तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.
Chief Minister ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “बागेश्वर जिले के दो दिवसीय दौरे पर प्रातः भ्रमण के दौरान सरयू नदी के तट पर पहुंचकर वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और Government द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया.”
उन्होंने आगे लिखा, “इंडोर स्टेडियम पहुंचकर नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली. हमारी Government प्रदेश में खेल संरचना को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सके.”
Chief Minister ने प्रातः काल बागेश्वर में देवाधिदेव महादेव को समर्पित, गोमती और सरयू नदी के पावन तट पर स्थित श्री बागनाथ मंदिर में सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर बाबा बागनाथ जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की.
उत्तराखंड Government खेल विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है. उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम के लिए ‘ग्रामीण खेल एवं स्वास्थ्य संवर्धन योजना’, नई खेल अकादमियां स्थापित करना. Government का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते हुए राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है.
–
पीएके