पंजाब : एडीजीपी एसपीएस परमार ने सुखबीर बादल व एसएडी नेताओं को तलब किया, ऑडियो क्लिप पर सबूत मांगे

चंडीगढ़, 7 दिसंबर . पंजाब के जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में धांधली के आरोपों को लेकर सियासी चर्चा तेज है. Sunday को पंजाब Police के अतिरिक्त Police महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एसपीएस परमार ने शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को चंडीगढ़ स्थित Police मुख्यालय तलब किया है.

पटियाला के वरिष्ठ Police अधिकारियों पर लगे आरोपों से जुड़े सबूतों की जांच के लिए एसएडी नेताओं को तलब किया गया है. आरोप है कि एक कथित ऑडियो क्लिप में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और अन्य अधिकारी आपत्तिजनक तरीके से आम आदमी पार्टी (आप) को फायदा पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा करते सुनाई दे रहे हैं.

एसएडी ने 4 दिसंबर 2025 को पंजाब राज्य चुनाव आयोग में दर्ज की थी. उसी दिन पटियाला साइबर क्राइम थाने में First Information Report 52 भी दर्ज हुई. नोटिस धारा 94 बीएनएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत जारी किया गया है. नोटिस में कहा गया है कि विभिन्न social media प्लेटफॉर्म पर वायरल ऑडियो क्लिप से संबंधित जांच के लिए मौखिक, दस्तावेजी, डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक सबूत 7 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे कमरा नंबर 307, तीसरी मंजिल, पंजाब Police मुख्यालय, सेक्टर-9, चंडीगढ़ में प्रस्तुत करें. एसएडी की ओर से कोर कमेटी सदस्य, मुख्य प्रवक्ता एवं लीगल विंग अध्यक्ष एडवोकेट अर्शदीप सिंह क्लेर पेश होंगे.

एसएडी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 3 दिसंबर को social media पर यह ऑडियो क्लिप पोस्ट की थी. क्लिप में कथित तौर पर पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा एक कॉन्फ्रेंस कॉल में एसपी, एसएचओ और डीएसपी को निर्देश दे रहे हैं कि विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को उनके घरों, गांवों या नामांकन केंद्र पहुंचने के रास्ते में ही रोक लिया जाए.

बता दें कि राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने डीजीपी गौरव यादव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. डीजीपी ने जांच एसपीएस परमार को सौंपी है. उन्होंने कहा है कि जांच पूरी होने पर धारा 193 बीएनएस के तहत अदालत में रिपोर्ट पेश की जाएगी.

एससीएच

Leave a Comment