यूपी: शराब के नशे में पिता ने बेटी के सिर में मारी गोली, हुई मौत

Lucknow, 21 अगस्त . उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपनी बेटी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. यह घटना पीलीभीत के बीसलपुर के रामपुरा नौगवां गांव की है, जहां वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बीसलपुर Police ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतिका की पहचान 20 वर्षीय अंशिका गंगवार के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी पिता की पहचान अजयपाल गंगवार के तौर पर हुई है, जिस पर कहासुनी के दौरान अपनी बेटी को गोली मारने का आरोप है.

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी बीसलपुर, पीलीभीत ने जानकारी दी कि Friday शाम 6 बजकर 10 मिनट में यूपी 112 पर एक सूचना प्राप्त हुई कि थाना बीसलपुर के गांव रामपुरा नौगवां के अंतर्गत एक पिता द्वारा नशे की हालत में अपनी पुत्री को गोली मार दी गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही Police तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की, जहां मृतिका के परिवारवालों के द्वारा बताया गया कि अंशिका गंगवार (उम्र 20 वर्ष), पुत्री अजयपाल गंगवार, उस वक्त घर पर मौजूद थी, जब उसके पिता अजयपाल गंगवार शराब पीकर घर में आए. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. इसी बीच पिता ने अपनी पुत्री के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

इस घटना के बाद अजयपाल गंगवार मौके से फरार हो गया. वहीं, मौके पर पहुंची Police के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जा रही है. इसी के साथ अभियुक्त की तलाश के लिए लगातार Police द्वारा दबिश दी जा रही है. Police ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

डीके/एबीएम

Leave a Comment