पीके 2016 से दूसरे दलों का बिजनेस करते थे, मैं तब से बूथ लेवल पर काम कर रहा: नीरज सिन्हा

Patna, 21 अगस्त . बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से हार झेलने वाले भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने पीके को जीत की बधाई दी और उनके वादों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर 2016 से 2025 तक दूसरे दलों के लिए काम करते थे, जबकि वह खुद एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर बूथ लेवल पर जमीन पर काम करते रहे हैं. नीरज सिन्हा ने पीके के नौकरी के वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा-एनडीए Government पहले से ही हर साल रोजगार मेला लगाकर युवाओं को नौकरी दे रही है.

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने न्यूज एजेंसी से कहा, “हम एक सामान्य कार्यकर्ता हैं, हमेशा जमीन पर काम किए हैं. मंडल अध्यक्ष का जो काम रहा है, हम आज भी अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तरफ से जो काम छूटा हुआ था, वह पूरा करवा रहे हैं. जिस प्रकार से मैं काम करता हूं, करता रहूंगा. मुझमें कोई बदलाव नहीं आया है. मैं जनता के बीच रहता हूं.”

पीके पर निशाना साधते हुए नीरज सिन्हा ने कहा, “प्रशांत किशोर 2016 से 2025 तक दूसरे दल के बिजनेस के तौर पर काम करते थे. मैं 2016 से 2025 तक पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में जमीनी स्तर पर काम करता रहा हूं. मैं हमेशा बूथ लेवल पर, मैनेजमेंट के स्तर पर काम किया हूं. वो क्या करेंगे और नहीं, इस पर मेरी टिप्पणी की जरूरत नहीं है. वो विधायक बने हैं, मैं बधाई देता हूं. मैं नया कार्यकर्ता नहीं हूं, शुरू से बूथ लेवल पर काम करता आया हूं. उन्होंने जो आज वादा किया है, भाजपा और एनडीए की Government हर साल रोजगार मेला लगाकर नौकरी देती रही है.”

नीरज सिन्हा ने कहा, “हार की कोई वजह नहीं है. आरजेडी और भाजपा के बीच हमेशा टक्कर रही है. आज आरजेडी के सभी कार्यकर्ता और कोर वोटर प्रशांत किशोर के खेमे में जाकर बैठ गए. आरजेडी की जमानत जब्त हो गई है. राजद एक अच्छी पार्टी मानी जाती थी, लेकिन आज उनके सभी कार्यकर्ता और कोर वोटरों ने पार्टी की जमानत जब्त करवा दी.”

उन्होंने कहा कि किसी ने साथ नहीं छोड़ा है. सभी कार्यकर्ता और वोटर साथ थे, और हैं. उनसे जो भी वोट मिला और जिन लोगों ने मतदान किया है, उन सभी का धन्यवाद. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. नाली, गली, सड़क और बिजली समेत लोगों की जो भी परेशानियां रही हैं, मैं उनका समाधान करता हूं. मीठापुर, आनंदपुरी, कृष्णापुरी, आने-जाने में कई घंटों का समय लगता था, आज मिनटों में वो सफर तय करते हैं. यह एनडीए Government की देन है.

केके/डीएससी

Leave a Comment