उत्तर कुमार-अंजली राघव का नया धमाका, ‘आजा मेरी गाड़ी में’ हुआ रिलीज

Mumbai , 25 फरवरी . भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक और Actor उत्तर कुमार, जो कि मुख्य रूप से हरियाणवी सिनेमा में सक्रिय हैं, उनका एक और जबरदस्त हरियाणवी गाना ‘आजा मेरी गाड़ी में’ Wednesday को रिलीज हो गया है.

एल्बम ‘हर्ट म्यूजिक’ नाम के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है, जिस पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. फैंस कपल की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में उत्तर और अंजली की लाजवाब कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों कलाकारों का स्टाइलिश अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

उत्तर और अंजली के नए गाने में फैंस को कमाल की हरियाणवी गाने के साथ शानदार डांस मूव्स देखने को मिलेंगे. गाने की बोल बिल्कुल देसी और शुद्ध रूप से हरियाणवी है, जिसमें Actress अपने गोरे रंग पर भाव खाते नजर आ रही हैं. वीडियो में लोग Actress के लुक को भी काफी पसंद कर रहे हैं.

म्यूजिक ‘आजा मेरी गाड़ी में’ को सिंगर शिकारी, राजबाला और नरदेव बेनीवाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है. वहीं, वीडियो में उत्तर-अंजली के साथ केहर खर्किया और शिकारी भी नजर आ रहे हैं. एल्बम को केहर खर्किया ने प्रोड्यूस किया है.

Actor उत्तर कुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो क्षेत्र में हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने 40 से अधिक फिल्मों में काम किया है. वहीं, अंजली राघव भारतीय Actress और मॉडल हैं. एक्ट्रेस ने हरियाणवी इंडस्ट्री में काम करने के साथ Bollywood और भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह जैसे कलाकारों के साथ काम किया है.

गाना रिलीज होने से पहले उत्तर ने बीते Sunday को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर सॉन्ग को प्रमोट किया था, जिसमें Actress अंजली राघव भी नजर आ रही थीं. वीडियो जारी होने के बाद से फैंस का उत्साह न्यू एल्बम को लेकर काफी बढ़ गया था और वे पूरा वीडियो रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment