उत्तम नगर तरुण हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया

New Delhi, 9 मार्च . दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में Police ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है. उत्तम नगर में हुई वारदात के बाद से तीनों महिलाएं दिल्ली के ख्याला इलाके में छुपी हुई थी. दिल्ली Police के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

दिल्ली Police के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल हैं. तीनों को ख्याला इलाके से हिरासत में लिया गया है. फिलहाल, Police तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है. इस मामले में और भी लोगों के पकड़े जाने की संभावना है.

दिल्ली Police इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. यह घटना होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई. पीड़ित पक्ष का दावा है कि 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी. इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया एक गुब्बारा नीचे से गिर गया और वहां गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर रंग के छींटे लग गए.

बच्ची के परिवार ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिला से तुरंत माफी मांग ली थी. इसके बावजूद, महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए. आरोप है कि उन लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां Thursday सुबह उनकी मौत हो गई.

तरुण की मौत के बाद Friday को इलाके में तनाव काफी बढ़ गया. हिंदू संगठनों ने घटना का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. तनाव को देखते हुए इलाके की कई दुकानों को एहतियातन बंद रखा गया.

दिल्ली प्रशासन की ओर से मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है. मुख्य आरोपी के घर को Sunday को बुलडोजर से ढहा दिया गया. इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए Police उनकी धरपकड़ में लगी है.

डीसीएच/

Leave a Comment