डाबरी पुलिस ने 24 घंटे में लुटेरे को किया गिरफ्तार; चाकू, स्कूटी और नकद बरामद

New Delhi, 9 मार्च . द्वारका जिले की डाबरी Police ने एक लूट के मामले को बेहद तेजी से सुलझाते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. Police टीम ने आरोपी के कब्जे से दो अवैध चाकू, एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन और 2100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, इस कार्रवाई को स्थानीय और गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अब्दुल तौकीर उर्फ अब्दुल तौफिक के रूप में हुई है, जो पहले भी लूट, स्नैचिंग, चोरी और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई मामलों में शामिल रह चुका है. Police का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से थाना डाबरी और पूरे द्वारका जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

Police ने Monday को प्रेस नोट जारी कर बताया कि जेजे कॉलोनी बिंदापुर का रहने वाला शिकायतकर्ता रूपेश कुमार (उम्र 18 साल) 1 मार्च को सुबह करीब 4:30 बजे अपने दोस्त आफताब अंसारी के साथ उसकी स्कूटी पर घर लौट रहा था. जब वे देशराज के ऑफिस के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा एक युवक अचानक उनके सामने आ गया. आरोपी ने चाकू से दोनों को डराया और हमला कर दिया. इसके बाद उसने जबरन रूपेश का मोबाइल फोन और उसके दोस्त आफताब अंसारी से करीब 3000 रुपये छीन लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आफताब की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद शिकायतकर्ता के बयान पर थाना डाबरी में First Information Report नंबर 145/26 के तहत मामला दर्ज किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डाबरी की एक विशेष टीम तुरंत सक्रिय हो गई. Police टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित से पूरी जानकारी ली. इसके बाद आसपास लगे कई cctv कैमरों की फुटेज को खंगाला गया. फुटेज की जांच के दौरान Police को आरोपी की पहचान से जुड़ा अहम सुराग मिला. साथ ही Police ने अपने मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया ताकि आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिल सके.

अगले ही दिन यानी 2 मार्च को Police को एक गुप्त सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अब्दुल तौकीर बिंदापुर के हरिजन कॉलोनी इलाके में अपने दोस्त सौरभ उर्फ गोल्डी के घर पर छिपा हुआ है. इस सूचना को तुरंत थाना प्रभारी के साथ साझा किया गया और एक टीम का गठन किया गया. टीम में हेड constable विकास, हेड constable बचू सिंह, हेड constable जितेंद्र और constable सतीश शामिल थे. Police टीम गुप्त सूचना देने वाले के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो अवैध चाकू, 2100 रुपये नकद, एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे और शराब का आदी है और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए वह लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देता है. उसने यह भी बताया कि लूट के बाकी पैसे उसने शराब पर खर्च कर दिए.

Police के अनुसार, आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ लूट, स्नैचिंग, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment