
वाशिंगटन, 8 फरवरी . अमेरिका-India रणनीतिक साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) ने India और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम व्यापार साझेदारी का स्वागत किया. यूएसआईएसपीएफ ने President डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर किए गए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर का स्वागत किया, जो 7 फरवरी, 2026 से भारतीय सामान के आयात पर अतिरिक्त 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क खत्म कर देगा.
यूएसआईएसपीएफ ने बयान जारी कर कहा, “हम अमेरिका और India के जॉइंट स्टेटमेंट जारी करने का भी स्वागत करते हैं, जिसमें आपसी और एक-दूसरे के लिए फायदेमंद ट्रेड पर एक अंतरिम एग्रीमेंट के फ्रेमवर्क की घोषणा की गई है. यह President डोनाल्ड ट्रंप और Prime Minister Narendra Modi के एक बड़े अमेरिका-India द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की दिशा में बातचीत को आगे बढ़ाने के साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है. अंतरिम समझौते में एक अहम मील का पत्थर है, जो दोनों पक्षों के बैलेंस्ड, ठोस नतीजे देने के साफ Political इरादे का संकेत देता है, जिससे द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी और गहरी हो.”
बयान में आगे बताया गया है कि इस फ्रेमवर्क में मार्केट एक्सेस बढ़ाने, टैरिफ कम करने और लंबे समय से चली आ रही नॉन-टैरिफ रुकावटों को दूर करने के लिए सही कदम बताए गए हैं. इसके साथ ही, औद्योगिक सामान, खेती, ऊर्जा, एयरोस्पेस, फार्मास्यूटिकल्स, तकनीक और डिजिटल ट्रेड जैसे जरूरी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत किया गया है.
यूएसआईएसपीएफ ने कहा कि रेगुलेटरी पारदर्शिता को बेहतर बनाने, मानक और कन्फर्मिटी मूल्यांकन प्रक्रिया को एक जैसा करने और सप्लाई चेन की मजबूती बढ़ाने के वादे व्यापार नीति के लिए एक व्यवहारिक और आगे की सोच वाला नजरिया दिखाते हैं. ये सभी कदम मिलकर दोनों मार्केट में काम करने वाले बिज़नेस के लिए लगातार आर्थिक जुड़ाव की नींव रखते हैं.
यूएसआईएसपीएफ इन घोषणाओं को एक रणनीतिक और आर्थिक साझेदार के तौर पर India की भूमिका में भरोसे का एक मजबूत और सही समय पर दिया गया संकेत मानता है और यह दोनों देशों के बीच ट्रेड कॉरिडोर में काम करने वाले बिजनेस के लिए तुरंत क्लैरिटी और राहत देता है. जैसे-जैसे यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और नए मौके सामने आएंगे, हम Government और उद्योग के बीच लगातार जुड़ाव का समर्थन करने की उम्मीद करते हैं.
–
केके/एएस