प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

New Delhi, 14 अप्रैल . पश्चिम एशिया संकट के बीच India के Prime Minister Narendra Modi को अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कॉल किया. पीएम मोदी ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र, President डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया. हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की. हम सभी क्षेत्रों में अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया.”

अस्थाई संघर्ष विराम के बाद पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ये पहली बातचीत है.

वहीं, ये बीस दिन में दूसरी बार बातचीत हुई है. इससे पहले 24 मार्च को फोन पर बात हुई थी. उस बातचीत में भी दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की थी. Prime Minister मोदी ने कहा था कि India चाहता है कि तनाव कम हो और जल्द से जल्द शांति बहाल हो.

उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने की अहमियत भी बताई थी, क्योंकि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है.

बता दें, कि हाल ही में ईरान-यूएस के बीच इस्लामाबाद में स्थाई शांति को लेकर की चर्चा बेनतीजा रही. इसके बाद से ही अमेरिकी President ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकाबंदी की बात कही.

होर्मुज पर ईरान की दावेदारी और अमेरिकी की कथित नाकेबंदी के बीच दुनिया इस मुद्दे को लेकर गंभीर है. Tuesday को ही फ्रांस-यूके ने जल्द ऑनलाइन बैठक का आयोजन करने की घोषणा की. इस बैठक में होर्मुज का रास्ता सुगम बनाने को लेकर मंत्रणा होगी.

वर्चुअल बैठक इस महीने की शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम की अगुवाई में 40 से अधिक देशों के मंत्रियों की हुई बैठक का अगला चरण मानी जा रही है. उस बैठक में उस अहम समुद्री चोकपॉइंट पर चर्चा हुई थी, जहां हजारों जहाज और उनके चालक दल फंसे हुए हैं.

केआर/

Leave a Comment