
New Delhi, 12 जनवरी . India में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने New Delhi में Monday को अपनी जिम्मेदारी संभाली. अमेरिकी राजदूत के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बतौर अमेरिकी राजदूत New Delhi अमेरिकी दूतावास में अपने पहले दिन को लेकर गोर ने अपना अनुभव साझा किया और स्वागत के लिए धन्यवाद किया.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने लिखा, “नमस्ते! आज New Delhi में अमेरिकी दूतावास में मेरा पहला दिन है. मैं इस डेडिकेटेड टीम में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और President डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकता को आगे बढ़ाने और अमेरिका-India साझेदारी को गहरा करने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं. मैं President ट्रंप के नेतृत्व में दोनों देशों के आने वाले दिनों को लेकर बहुत आशावादी हूं.”
बता दें, स्वागत कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राजदूत ने मौजूद लोगों को संबोधित भी किया. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि 13 जनवरी को दोनों देशों के बीच चल रही ट्रेड वार्ता को लेकर फिर से बातचीत शुरू होगी.
सर्जियो गोर ने कहा, “आप में से कई लोगों ने मुझसे चल रही ट्रेड डील की बातचीत पर अपडेट मांगा है. दोनों पक्ष लगातार सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. असल में, ट्रेड पर अगली बातचीत Tuesday को होगी. India दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए इसे अंतिम लाइन तक पहुंचाना आसान काम नहीं है, लेकिन हम वहां पहुंचने के लिए पक्के इरादे वाले हैं. हालांकि, ट्रेड हमारे रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है. हम सिक्योरिटी, काउंटर-टेररिज्म, एनर्जी, तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे दूसरे बहुत जरूरी क्षेत्रों में भी मिलकर काम करते रहेंगे.”
अमेरिकी राजदूत ने India को यूएस का सबसे जरूरी साझेदार बताया. उन्होंने कहा, “India से ज्यादा जरूरी कोई पार्टनर नहीं है. आने वाले महीनों और सालों में, राजदूत के तौर पर मेरा लक्ष्य एक बहुत बड़ा एजेंडा पूरा करना है. हम यह काम सच्चे रणनीतिक साझेदार के तौर पर करेंगे, जिसमें हर कोई ताकत, सम्मान और नेतृत्व लाएगा.”
उन्होंने पीएम मोदी और President डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती को लेकर कहा, “मैंने President ट्रंप के साथ पूरी दुनिया घूमी है, और मैं यह कह सकता हूं कि Prime Minister मोदी के साथ उनकी दोस्ती सच्ची है. अमेरिका और India सिर्फ अपने फायदों से ही नहीं, बल्कि सबसे ऊंचे स्तर पर बने रिश्तों से भी जुड़े हैं. सच्चे दोस्त अलग-अलग राय रख सकते हैं, लेकिन आखिर में हमेशा अपने मतभेद सुलझा लेते हैं.”
–
केके/डीएससी