करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान

Mumbai , 12 जनवरी . टीवीके प्रमुख और दक्षिण India के फेमस Actor विजय से Monday को करूर भगदड़ मामले में लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की है. Actor को सीबीआई दफ्तर से बाहर जाते हुए देखा गया और वे काफी परेशान भी दिखे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Actor ने सीबीआई को पूछताछ में बताया है कि करूर में हुई भगदड़ में न तो उनकी पार्टी जिम्मेदार है और न ही खुद.

Actor विजय से लगातार करूर में हुई भगदड़ को लेकर सवाल किए गए और सवालों का सिलसिला 6 घंटों तक चला. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Actor ने सीबीआई से जांच में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि हादसे के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार नहीं है और न ही वे, बल्कि भगदड़ रोकने के लिए उन्होंने मंच से अपना भाषण भी रोक दिया था और वहां से तुरंत निकल गए, ताकि परिस्थितियां ज्यादा खराब न हों.

जांच एजेंसी Police द्वारा दिए गए बयानों को भी Actor के बयानों से मिलाने की कोशिश कर रही है, जिसमें दावा किया गया कि हादसा Actor के देर से आने की वजह से हुआ था. Actor के आने से पहले ही मौके पर सीमित संख्या से ज्यादा भीड़ थी, क्योंकि उनके आने की खबर सबको थी.

27 सितंबर, 2025 को करूर में एक Political जनसभा के दौरान भगदड़ हुई थी, जिसमें 41 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हुए थे. हादसे के बाद Actor ने मृतक के परिवार को 20-20 लाख रुपए देने का ऐलान किया था और कुछ परिवारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की थी.

विजय तीन दशकों से अधिक समय से तमिल सिनेमा के एक प्रतिष्ठित कलाकार हैं. उन्होंने 2024 में टीवीके Political पार्टी की शुरुआत की थी. उन्होंने तमिल सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपनी मां द्वारा लिखी एक फिल्म में काम किया, जिसका नाम था नालैया थीरपु. फिल्म औसत रही लेकिन विजय को पहचान मिलने लगी थी. पहले उन्होंने कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों में काम किया लेकिन फिर सामाजिक विषयों पर बनी फिल्मों ने उन्हें असल पहचान दिलाई. फैंस विजय को प्यार से ‘थलापति’ बुलाने लगे.

पीएस/वीसी

Leave a Comment