
वाशिंगटन, 27 जून . India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने Prime Minister Narendra Modi की नेतृत्व शैली की प्रशंसा करते हुए दावा किया है कि पीएम Narendra Modi और अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध भारत-अमेरिका रिश्तों की आधारशिला हैं. उन्होंने दोनों नेताओं को नतीजों पर केंद्रित बताते हुए कहा कि दोनों की कार्यशैली और सोच काफी हद तक एक जैसी है.”
व्हाइट हाउस में को दिए विशेष साक्षात्कार में गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों में किसी भी तरह के तनाव की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों नेताओं की मित्रता वर्षों से मजबूत बनी हुई है.
भारत-अमेरिका संबंधों की मौजूदा स्थिति पर पूछे गए सवाल के जवाब में गोर ने कहा, “मेरा मानना है कि हमारे संबंध बहुत अच्छी स्थिति में हैं. इस रिश्ते की सबसे बड़ी मजबूती President ट्रंप और Prime Minister मोदी के बीच का व्यक्तिगत संबंध है, जो हमेशा मजबूत रहा है.”
उन्होंने कहा, “President और Prime Minister बहुत अच्छे मित्र हैं. उनकी यह दोस्ती कई वर्षों पुरानी है और आने वाले वर्षों में भी इसी तरह बनी रहेगी.”
गोर ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच नियमित संवाद ने द्विपक्षीय संबंधों को सकारात्मक दिशा में बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
उन्होंने कहा, “India पहुंचने के बाद से मेरा लक्ष्य यही रहा है कि दोनों पक्ष लगातार बातचीत करते रहें, रिश्तों को आगे बढ़ाएं और ऐसे अवसर तलाशें जो दोनों देशों के लिए समान रूप से लाभकारी हों.”
हाल ही में फ्रांस में हुई President ट्रंप और Prime Minister मोदी की मुलाकात का जिक्र करते हुए गोर ने बताया कि वह भी उस बैठक में मौजूद थे.
उन्होंने कहा, “यह एक शानदार और बेहद सौहार्दपूर्ण बैठक थी, जो एक घंटे से अधिक समय तक चली. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा और कई अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. यह बेहद सार्थक बैठक रही.”
Prime Minister मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए गोर ने कहा, “वह बेहद ऊर्जावान, सक्रिय और परिणाम देने वाले नेता हैं. कई मायनों में मुझे उनमें और President ट्रंप में काफी समानताएं दिखाई देती हैं, क्योंकि दोनों खुद काम में सक्रिय रहते हैं, तेजी से फैसले लेते हैं और परिणाम हासिल करने पर जोर देते हैं.”
उन्होंने कहा, “Prime Minister मोदी किसी काम को पूरा करना चाहते हैं तो तुरंत उस पर आगे बढ़ते हैं. President ट्रंप भी बिल्कुल इसी तरह काम करते हैं. मेरा मानना है कि यही उनकी दोस्ती और रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है. दोनों की सोच मिलती-जुलती है और दोनों परिणाम देना चाहते हैं.”
President ट्रंप के India को लेकर दृष्टिकोण पर पूछे गए सवाल के जवाब में गोर ने कहा कि ट्रंप आज भी India और Prime Minister मोदी के प्रति बेहद सकारात्मक सोच रखते हैं.
उन्होंने कहा, “President ट्रंप India के प्रति बेहद सकारात्मक हैं. India के साथ हमारे संबंध बहुत गहरे और लंबे समय से चले आ रहे हैं. वह हमेशा Prime Minister मोदी को अपना अच्छा मित्र बताते रहे हैं.”
गोर ने कहा कि ट्रंप आज भी अपनी पहली India यात्रा को याद करते हैं और India की ऊर्जा तथा यहां के लोगों से काफी प्रभावित हैं.
उन्होंने कहा, “वह अक्सर अपनी पहली India यात्रा और वहां की जीवंतता का जिक्र करते हैं. यह अनुभव वह कभी नहीं भूले हैं.”
अमेरिकी राजदूत ने संकेत दिया कि Prime Minister मोदी का निमंत्रण मिलने के बाद President ट्रंप India आने के इच्छुक हैं.
उन्होंने कहा, “मैं अभी President ट्रंप से ओवल ऑफिस में मुलाकात करके आया हूं. उन्होंने मुझसे पूछा, ‘तो मैं India कब आ रहा हूं?’ वह India आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. Prime Minister मोदी ने उन्हें आमंत्रित किया है.”
पीएम मोदी और President ट्रंप के बीच व्यक्तिगत तालमेल दोनों नेताओं के कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंधों की एक प्रमुख विशेषता रहा है. दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, आर्थिक सहयोग, सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी को लगातार मजबूत किया है. दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच नियमित संवाद भी जारी है.
–
केआर/