यूपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट कीपर समेत 16 पदों पर आवेदन, 1 मई आखिरी मौका

New Delhi, 26 अप्रैल . संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने असिस्टेंट कीपर सहित विभिन्न 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 35 साल के बीच निर्धारित है.

देश में लाखों युवा Governmentी नौकरी पाने का सपना देखते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और परीक्षा की तैयारी के साथ वैकेंसी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.

यूपीएससी ने जिन 16 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट कीपर का 1, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II के 7 और लाइवस्टॉक ऑफिसर (पशुधन अधिकारी) के 8 पद शामिल हैं.

वहीं, जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया Saturday, 11 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मानवशास्त्र (एंथ्रोपॉलोजी) में मास्टर डिग्री के साथ संग्रहालय विज्ञान (म्यूजियोलॉजी) में डिप्लोमा, अर्थशास्त्र/कॉमर्स/सांख्यिकी/व्यवसाय अध्ययन/लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री या उपरोक्त विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री के सामग्री प्रबंधन आदि में डिप्लोमा, पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकरण होना चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार वेतन मैट्रिक्स में स्तर-07 से 10 के बीच प्रति माह होगी.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए 25 रुपए तय किया गया है. वहीं, महिलाएं/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment