यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा, 15 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना Police को Wednesday को बड़ी सफलता हाथ लगी है. Police ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर एक आयशर कैंटर से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपए आंकी गई है. Police ने मौके से Haryana निवासी दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

थाना मांट Police को Wednesday सुबह मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आगरा से नोएडा की ओर जा रहे एक कैंटर में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है. सूचना पर सक्रिय हुई Police टीम ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 95 पर सघन चेकिंग शुरू की. सुबह करीब 08:15 बजे संदिग्ध कैंटर को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो Police टीम दंग रह गई.

कैंटर के अंदर से कुल 776.620 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ. पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान Haryana के तंगीपुर निवासी शुभम (28 वर्ष) पुत्र जसवीर सिंह, निवासी तंगीपुर, कुरुक्षेत्र (Haryana), और कुलदीप उर्फ रिंकू (46 वर्ष) पुत्र बलजीत सिंह के रूप में हुई है.

Police के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की कुल अनुमानित कीमत 1,16,49,300 रुपए है.

वहीं, Mumbai Police की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इरफान अली अंसारी नामक एक पेडलर को गिरफ्तार किया.

Mumbai के साकीनाका इलाके से आरोपी को पकड़ा गया, जिसके पास से करीब 200 एक्स्टेसी (एमडीएमए) की गोलियां बरामद की गई हैं. जब्त की गई इन ड्रग्स की कीमत लगभग 26 लाख रुपए बताई जा रही है.

Police के मुताबिक, हाल ही में नेस्को ग्राउंड में आयोजित एक म्यूजिक शो के दौरान ड्रग्स ओवरडोज के कारण दो युवकों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद से Mumbai Police ने शहर में ड्रग्स और तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी इरफान अली अंसारी भी उसी म्यूजिक इवेंट में मौजूद था, जिससे इस मामले में उसकी भूमिका और संदिग्ध हो गई है.

एमएस/

Leave a Comment