Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

पीओके में अशांति: मीरवाइज उमर फारूक ने जान-माल के नुकसान पर जताया गहरा दुख

पीओके में अशांति: मीरवाइज उमर फारूक ने जान-माल के नुकसान पर जताया गहरा दुख

श्रीनगर, 15 जुलाई . कश्मीर के अलगाव नेता और धधर्मगुरु मीरवाइज मौलाना उमर फारूक ने Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख जताया.

मीरवाइज उमर फारूक ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दूसरी ओर खासकर रावलकोट और पुंछ (Pakistan के कब्जे वाले इलाकों) में जारी अशांति के दौरान आम नागरिकों और Policeकर्मियों की मौत की खबरों से उन्हें गहरा दुख हुआ है.

उन्होंने आगे कहा, “एलओसी (नियंत्रण रेखा) के दूसरी ओर खासकर रावलकोट और पुंछ में जारी अशांति के दौरान आम लोगों और Policeकर्मियों की मौत की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों और इन घटनाओं से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे Pakistan में रह रहे बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रतिनिधित्व और उनके संवैधानिक व Political दर्जे को लेकर चल रही चर्चाओं की भी चिंता है.”

उन्होंने कहा, “पहचान, प्रतिनिधित्व और Political अधिकारों जैसे मुद्दों पर संवेदनशीलता, बातचीत और लोगों के भरोसे की जरूरत होती है. किसी भी Government की मजबूती और वैधता इस बात पर निर्भर करती है कि उसे जनता का कितना समर्थन और विश्वास हासिल है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा इतिहास और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दोनों ओर मौजूद सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्ते हमें याद दिलाते हैं कि जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से में होने वाली घटनाओं का असर दूसरे हिस्से और दुनिया भर में रह रहे कश्मीरी समुदाय पर भी पड़ता है.”

मीरवाइज ने कहा कि उनके परिवार का जम्मू-कश्मीर के सभी समुदायों, जिनमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार रहने वाले लोग भी शामिल हैं, के सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक और Political विकास से लंबे समय से जुड़ाव रहा है.

उन्होंने कहा, “एलओसी के दोनों ओर रहने वाले लोगों से अशांति और तनाव की बातें सुनने के बाद मैं Pakistan Government और वहां की स्थानीय Government से अपील करता हूं कि वे बातचीत, संयम और आपसी संपर्क को प्राथमिकता दें. टकराव की जगह बातचीत और आपसी समझ के जरिए मतभेदों को सुलझाएं और मानवाधिकारों के साथ-साथ लोगों की जान की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व दें.”

उन्होंने विरोध कर रहे सभी पक्षों से समझदारी और जिम्मेदारी से काम लेने की अपील की. उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों को जल्द से जल्द शांति बहाल करने और लोगों का भरोसा फिर से जीतने के लिए कदम उठाने चाहिए. मैं एलओसी के दोनों ओर रहने वाले जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों के लिए स्थायी शांति, स्थिरता और इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान की प्रार्थना करता हूं.”

Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जारी अशांति Tuesday को लगातार 37वें दिन भी बनी रही. रावलकोट में हजारों लोग प्रदर्शन के लिए जुटे. इस दौरान जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के नेता सरदार अम्मान खान ने Pakistan पर इस इलाके पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया. उन्होंने इस्लामाबाद के उस लंबे समय से चले आ रहे दावे को भी खारिज किया कि यह इलाका Pakistan का हिस्सा है.

उन्होंने पीओके को ‘विवादित इलाका’ मानने से इनकार करते हुए उसे ‘कब्जे वाला इलाका’ बताया. उन्होंने कहा, “यह कोई विवादित इलाका नहीं है. यह कब्जे वाला इलाका है और इस पर जबरन कब्जा किया गया है.”

–

एसएचके/डीकेपी

Share