राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मल्लिकार्जुन खड़गे सहित केंद्रियों मंत्रियों ने डॉक्टरों का जताया आभार

New Delhi, 1 जुलाई . राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, Union Minister पीयूष गोयल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई मंत्रियों ने डॉक्टरों का आभार जताया है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” बचाई गई हर ज़िंदगी पर डॉक्टर की दयालुता, हुनर ​​और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा की छाप होती है. राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर, हम अपने डॉक्टरों और पूरे हेल्थकेयर समुदाय नर्स, एनएम, आशा और आंगनवाड़ी वर्कर और हर फ्रंटलाइन हेल्थ प्रोफेशनल के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं. इनकी निस्वार्थ सेवा ही हमारे देश को स्वस्थ और मज़बूत बनाए रखती है. हम India रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय को भी सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. वे एक जाने-माने डॉक्टर, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और दूरदर्शी राजनेता थे, जिनकी शानदार विरासत आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है.”

Union Minister पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर हम अपने उन डॉक्टरों का सम्मान करते हैं, जिनकी लगन और विशेषज्ञता देश भर में लाखों लोगों की सेहत और भलाई की रक्षा करती है. मुश्किलों के बावजूद उनकी संवेदनशीलता और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जन-सेवा के सबसे ऊंचे आदर्शों को दर्शाती है. एक स्वस्थ, मज़बूत और मुश्किलों का सामना करने में सक्षम India बनाने में उनके अमूल्य योगदान के लिए हम उनके आभारी हैं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टरों का दिल से आभार और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं. डॉक्टर अटूट समर्पण, करुणा और साहस के साथ मानवता की सेवा करते हैं. वे सबसे ज़्यादा ज़रूरत के समय में परिवारों को उम्मीद और समाज को हिम्मत देते हैं. उनकी निस्वार्थ सेवा और अमूल्य योगदान सभी के लिए प्रेरणा हैं. राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं.”

Union Minister जी. किशन रेड्डी ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर, मैं संपूर्ण चिकित्सा जगत को जीवन रक्षा और हमारे समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति उनके अटूट समर्पण के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और आभार व्यक्त करता हूं. उनकी करुणा, निस्वार्थ सेवा और प्रतिबद्धता हमें प्रतिदिन प्रेरित करती है. मैं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रत्येक चिकित्सक को धन्यवाद देता हूँ और उनके इस नेक पेशे में निरंतर सफलता की कामना करता हूं. चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर, हम उन डॉक्टरों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी लगन, संवेदना और निस्वार्थ सेवा हर दिन अनगिनत जानें बचाती है. इंसानियत के प्रति उनका अटूट समर्पण हम सभी को प्रेरित करता रहता है.”

Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टरों को सलाम! मरीजों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और अथक सेवा, करुणा और देखभाल के ज़रिए देश सेवा की एक सच्ची मिसाल पेश करती है.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment