
New Delhi, 1 जुलाई . उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तीन अलग-अलग संदेश जारी किए. इनमें पूर्व उपPresident एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर देशभर के डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
पूर्व उपPresident एम. वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता और प्रतिष्ठित राजनेता हैं. उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा समर्पित होकर काम किया, संसदीय परंपराओं का सम्मान किया और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए. उपPresident ने उनके स्वस्थ, दीर्घ और सुखमय जीवन की कामना की.
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर जारी संदेश में उपPresident वेंकैया नायडू ने देश के सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, कौशल और मानवीय सेवा की सराहना की. उन्होंने कहा कि India ने पिछले कुछ वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है.
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, आयुष्मान India जैसी योजनाओं के जरिए सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, देशभर में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना और डिजिटल हेल्थ सेवाओं का तेजी से बढ़ता उपयोग India की बड़ी उपलब्धियां हैं.
उपPresident राधाकृष्णन ने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टरों ने लोगों की जान बचाने, चिकित्सा विज्ञान को अनुसंधान और नवाचार के जरिए आगे बढ़ाने तथा मानवता की सेवा करने का जो उदाहरण पेश किया है, वह कर्तव्य, त्याग और करुणा की सर्वोच्च भावना को दर्शाता है. उन्होंने चिकित्सा जगत के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
वहीं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर उपPresident ने देश के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट India की आर्थिक प्रगति में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ईमानदारी, पारदर्शिता और पेशेवर मूल्यों के साथ वे जवाबदेही को मजबूत करते हैं, संस्थानों को सशक्त बनाते हैं और उद्योग-व्यापार की प्रगति में अहम योगदान देते हैं.
उपPresident राधाकृष्णन ने बताया कि वह Wednesday शाम 6 बजे विज्ञान भवन में आयोजित 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे समारोह में शामिल होकर इस पेशे से जुड़े अपने विचार साझा करेंगे और उत्कृष्टता तथा सेवा की भावना का सम्मान करेंगे.
–
वीकेयू/पीएम