विदेश मंत्री से मिलीं यूएन महासभा की अध्यक्ष बेयरबॉक

New Delhi, 28 अप्रैल . India के दौरे पर आईं संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक ने Tuesday को विदेश मंत्री एस जयशंकर से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की. द्विपक्षीय बैठक में जयशंकर के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा की.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री ने इस मुलाकात के दौरान हुई चर्चा का खुलासा किया. उन्होंने लिखा कि एनालेना बेयरबॉक की मेजबानी करना सुखद रहा. इस दौरान हमने यूएन80, सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी), कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावों और पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर सार्थक और व्यापक चर्चा की.

उन्होंने आगे लिखा कि हमने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज की बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप बहुपक्षवाद में सुधार आवश्यक है, जिसमें विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के देशों की आवाज और प्राथमिकताओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले. विदेश मंत्री ने उनकी सराहना करते हुए अंत में कहा, “संयुक्त राष्ट्र में उनके नेतृत्व और महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं.”

आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत उन्होंने राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर की थी. इसके बाद ही उनकी जयशंकर से मुलाकात हुई.

संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक India की अपनी आधिकारिक यात्रा पर Monday को दिल्ली पहुंचीं. वह India Government के निमंत्रण पर आई हैं. फरवरी में New Delhi में एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस की यात्रा के बाद यह India में संयुक्त राष्ट्र के किसी उच्च पदेन अधिकारी की दूसरी यात्रा है.

एनालेना बेयरबॉक 2022 में भी India आई थीं. बतौर जर्मनी की विदेश मंत्री अपनी एक यात्रा के दौरान उन्होंने New Delhi मेट्रो में भी सफर किया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष के तौर पर यह उनकी पहली यात्रा है. पहली यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि “इसमें कोई शक नहीं कि India 21वीं सदी की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने में महत्वपूर्ण किरदार निभाएगा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी और उससे बाहर भी.”

केआर/

Leave a Comment