
उज्जैन, 15 मई . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक नगरी के साथ ही मेट्रो सिटी की भी पहचान मिलेगी. Chief Minister यादव ने उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन को हम मेट्रो सिटी के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी स्थापित कर पाएंगे. उज्जैन अब धार्मिक नगरी के साथ उत्सव की नगरी भी हो गई है. हर जिले में गीता भवन बन रहे हैं, जहां पर भगवान कृष्ण के उपदेशों का वाचन और आध्यात्मिक अध्ययन भी हो सकेगा. भगवान कृष्ण के अनुयायी होते हुए हम सब गोपालन को भी अपना रहे हैं और गोपालक परिवारों को आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं.
Chief Minister मोहन यादव ने उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और गुरुदेव का अमृत प्रवचन का श्रवण किया. इस अवसर पर गुरुदेव उमाकांत महाराज ने Chief Minister को आशीर्वाद दिया.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सनातन धर्म में मान्यता है कि 84 लाख योनियों के बाद हमें यह मानव जीवन मिलता है. इस मानव जीवन को सही तरीके से जीने का जो मार्ग आपके द्वारा बताया जाता है, उससे जीवन सरल और संयमित होकर जीने का मार्ग मिल जाता है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में Government गोशालाओं को बनाने और संरक्षण देने का काम कर रही है. उज्जैन सहित अन्य धार्मिक नगरों में भी शराबबंदी लागू की गई है और प्रदेश में उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, दतिया, पीतांबरा पीठ, सलकनपुर, ओरछा और चित्रकूट सहित 19 शहरों में शराबबंदी है.
उन्होंने कहा कि संतों के द्वारा सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और जीवन यापन के सही तरीके अपनाने की शिक्षा और निर्देश मिलते हैं, जिसे प्रदेश में लागू किया जाता है.
–
एसएनपी/एसके