बिहार: भोज के दौरान विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, कई घायल

बिहारशरीफ, 16 मई . बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में Friday देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब आठ अन्य लोग घायल हो गए.

Police इस मामले में 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. Police के अनुसार, यह मामला पुनहा गांव का है. बताया जाता है कि गांव में एक गृह प्रवेश समारोह का आयोजन था. दोनों पक्ष के लोग भोज में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान दो लोगों के बीच मजाक चल रहा था, जो व्यक्तिगत हो गया. इसी दौरान व्यक्तिगत हमलों को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

इस घटना में कथित तौर पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. इस घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया गया कि घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुनहा गांव निवासी अनिल चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना Police मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि Friday देर रात सूचना मिली थी कि किसी बात को लेकर अनिल चौधरी और बाल्मीकि चौधरी पक्ष के बीच मारपीट हुई है. घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया गया कि साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और एहतियातन Police बल की तैनाती कर दी गई है. Police आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment