
नई दिल्ली, 14 जून . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने असम के जोरहाट में हुए भारतीय वायुसेना के विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए India Government के प्रति संवेदना प्रकट की है.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रालय ने असम के जोरहाट में हुए एयरफोर्स प्लेन क्रैश में मारे गए वायुसैन्यकर्मियों के मामले में India के साथ एकजुटता जताई है. इस हादसे में पांच वायुसैनिकों की मौत हो गई थी.
यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इस दुखद घटना पर मारे गए लोगों के परिवारों और India Government और वहां के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है.
असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर Saturday सुबह 10 बजे एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई थी. लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई, जिसके बाद एयरफोर्स और एयरपोर्ट की अग्निशमन टीमों ने तुरंत इमरजेंसी कार्रवाई शुरू की.
भारतीय वायुसेना ने एक बयान में बताया कि Saturday सुबह 10 बजे असम के जोरहाट में एक रूटीन उड़ान के दौरान आईएएफ का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अभी क्रैश वाली जगह पर जांच चल रही है. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए जाने की उम्मीद है. टेक्निकल एक्सपर्ट और एयरफोर्स के अधिकारी क्रैश वाली जगह की जांच कर रहे हैं जबकि शुरुआती जांच जारी है.
सोवियत मूल का एएन-32 एक ट्विन-इंजन वाला सामरिक परिवहन विमान है, जो दशकों से भारतीय वायुसेना के लिए उपयोग में लिया जा रहा है. विशेष रूप से पूर्वोत्तर के दुर्गम इलाकों और हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्रों में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है.
इससे पहले भी ये विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं. जून 2019 में जोरहाट वायुसेना स्टेशन से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका के लिए उड़ान भरने वाला आईएएफ का एक एएन-32 विमान लापता हो गया था. व्यापक खोज अभियान के बाद विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में मिला और उसमें सवार सभी 13 सैन्यकर्मियों को मृत घोषित कर दिया गया था.
–
एवाई/पीएम