
Lucknow, 31 मई . Lucknow के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में Police और सर्विलांस टीम (दक्षिणी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय लूट और छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. Police मुठभेड़ के दौरान गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है और उनका इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है.
Police के अनुसार 28 मई को कुंदन विहार निवासी रामबाबू चौरसिया की शिकायत पर कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. शिकायत में बताया गया था कि बाइक सवार दो बदमाश उनकी मोटरसाइकिल पर रखा बैग लेकर फरार हो गए थे. इसके अलावा कुछ दिन पहले वर्षा रानी नामक महिला की चेन स्नैचिंग की घटना का भी मामला दर्ज किया गया था.
इन घटनाओं के खुलासे के लिए Police उपायुक्त (दक्षिणी) के निर्देशन में चार टीमें गठित की गई थीं. जांच के दौरान Police ने 200 से अधिक cctv कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल की.
Police के मुताबिक 30 मई की देर रात मानसनगर रोड स्थित आशाराम बापू आश्रम के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया.
Police को देखकर दोनों भागने लगे और इस दौरान बाइक फिसलकर गिर गई. आरोप है कि बदमाशों ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी रोहन उर्फ गुड्डू (23) और साहिल (21) के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं.
Police ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने की चेन (करीब 5.70 ग्राम), एक बैग, दो अवैध तमंचे (.315 बोर), चार कारतूस, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है.
Police का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से कृष्णानगर थाने में दर्ज चेन स्नैचिंग और बैग लूट के दो मामलों का खुलासा हो गया है. Police अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह पूरी कार्रवाई कृष्णानगर थाना Police और दक्षिणी जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से की.
–
एएमटी/पीएम