
तेल अवीव, 31 मई . हिज्बुल्लाह को खत्म करने के इरादे से इजरायल का दक्षिणी लेबनान पर हमला जारी है. Sunday को बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने का ऐलान किया गया.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस की प्रवक्ता एला वावेया ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के शेबा हाइट्स (ब्यूफोर्ट रिज) और वादी-अल-सलूकी क्षेत्र में “बड़े पैमाने पर अभियान” शुरू किया है.
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य “आतंकी ढांचे को नष्ट करना और हमलावरों को समाप्त करना है. यह दक्षिणी लेबनान में परिचालन नियंत्रण को मजबूत करने और गैलीली पैनहैंडल और मेतुला बस्ती के लिए प्रत्यक्ष खतरे को समाप्त करने का हिस्सा है.”
वावेया ने कहा कि यह अभियान “कई दिन पहले बड़े जमीनी बलों के साथ शुरू हुआ था” और सैनिक “अग्रिम रक्षा पंक्ति का विस्तार करने के लिए आक्रामक कार्रवाई कर रहे हैं.”
आईडीएफ प्रवक्ता के अनुसार, सेना उन लॉन्चिंग ठिकानों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है, जहां से इजरायल के नागरिकों और दक्षिणी लेबनान में तैनात आईडीएफ बलों पर सैकड़ों रॉकेट और मिसाइल हमले किए गए थे.
उन्होंने यह भी कहा कि इजरायली बलों ने लितानी नदी को पार कर लिया है और नदी के उत्तर में हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपने हमलों का विस्तार कर दिया है. उनके अनुसार, अभियान अब अन्य क्षेत्रों तक भी फैलाया जा रहा है.
आईडीएफ के इस ऑपरेशन को आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ ईयाल जमीर ने मंजूरी दी थी. अभियान से पहले उत्तरी कमान के नेतृत्व में गोलाबारी की तैयारी और अन्य परिचालन तैयारियां व्यवस्थित रूप से पूरी की गईं.
वावेया ने कहा कि इजरायली बल नबातेह के आसपास सक्रिय हैं और “आवश्यकता पड़ने पर हमले का दायरा और बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.” इजरायली रक्षा बलों ने कहा है कि वे इजरायल के खिलाफ किसी भी खतरे को समाप्त करने के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे.
–
केआर/