अहमदाबाद: नारनपुरा में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Ahmedabad, 4 मार्च . Gujarat के Ahmedabad शहर स्थित नारनपुरा इलाके में Tuesday को रेलवे ट्रैक के पास दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. रात के समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

शव सुबह करीब 11 बजे आदर्शनगर Police चौकी के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक बरामद किए गए, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

रेलवे क्रॉसिंग के पास शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने Police को दी, जिसके बाद स्थानीय Police स्टेशन और Governmentी रेलवे Police (जीआरपी) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Police के मुताबिक, मृतकों में से एक की पहचान सत्यजीत श्रीमाली (50) के रूप में हुई है, जो नारनपुरा के निवासी थे. दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है.

अज्ञात मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश जारी है. Police आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.

वडज Police स्टेशन के इंस्पेक्टर विमल डांगर ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच से यह प्रतीत होता है कि घटना रात के समय हुई. उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया यह घटना रात में घटी हुई प्रतीत होती है. शव सुबह करीब 11 बजे बरामद किए गए.”

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों व्यक्ति किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए. इंस्पेक्टर डांगर के अनुसार, आत्महत्या, दुर्घटना या अन्य किसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

इस मामले में Police ने आकस्मिक मृत्यु के अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर लिए हैं. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल, Police रेलवे ट्रैक के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश में जुटी हुई है.

बता दें कि पिछले महीने Gujarat के राजकोट जिले में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया था, जब तेज रफ्तार वंदे India एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था. यह हादसा भावनगर डिवीजन में भक्तिनगर और रिबदा रेलवे स्टेशनों के बीच गोंडल चौकड़ी के पास मालधारी लेवल क्रॉसिंग के नजदीक हुआ था, जब ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी.

मिली जानकारी के अनुसार, तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए थे. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment