मुंबई के होटल में अवैध रूप से घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे दो लोग गिरफ्तार

Mumbai , 30 मार्च . Mumbai के कालबादेवी इलाके में एक होटल में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा करने और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई की है. एलटी मार्ग Police ने मामले में First Information Report दर्ज करते हुए होटल मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के आधार पर रेशनिंग ऑफिसर ने कालबादेवी इलाके में स्थित लक्ष्मीविलास हिंदू होटल में छापेमारी की. निरीक्षण के दौरान पता चला कि होटल की रसोई में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के वाणिज्यिक उपयोग के लिए रखा गया था. मौके से एक खाली सिलेंडर बरामद हुआ जबकि एक भरा हुआ सिलेंडर पहले ही Police के कब्जे में था और थाने में जमा करा दिया गया था.

जांच में यह भी सामने आया कि होटल मैनेजर प्रकाश हंसाराम पुरोहित (28) सिलेंडरों के लिए कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं दिखा पाए. वहीं होटल के मालिक हरीश मेहता को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है. दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण और आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Police ने मामले में होटल मालिक हरीश मेहता और होटल मैनेजर प्रकाश पुरोहित को गिरफ्तार किया है. अब Police मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

Police अधिकारियों के मुताबिक, अब इस मामले की पूरी जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल कब से हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे. Police ने स्थानीय दुकानदारों और होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट देशों में बनी तनाव की स्थिति के चलते India में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजरी बढ़ रही है. कई लोगो सिलेंडरों को ऊंची कीमतों पर बेच रहे हैं. वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिस वजह से कुछ होटलों में लोग घरेलू सिलेंडर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं जो नियमों के खिलाफ है. इसी के चलते Mumbai में भी एलपीजी की सुरक्षा और नियमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

पीआईएमी पीएम

Leave a Comment