
Patna, 15 मार्च . जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर से बातचीत करते हुए प्रतिक्रिया दी.
राजीव रंजन प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा, “हम सभी पांच सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं. विपक्ष का सूपड़ा साफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. बैठकों के माध्यम से हम बेहतर समन्वय स्थापित करने पर काम कर रहे हैं और एनडीए के सभी सहयोगी इस लक्ष्य की ओर मिलकर काम कर रहे हैं.”
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “India की कूटनीतिक शक्ति का प्रभाव पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है. कठिन परिस्थितियों के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य में, जहां आमतौर पर केवल चीन और रूस के जहाजों को ही गुजरने की अनुमति होती है और इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका या अन्य देशों के जहाज प्रवेश करने का प्रयास भी नहीं कर सकते. ऐसे में दो भारतीय जहाज, नंदा देवी और शिवालिक India लौट रहे हैं. यह एक बड़ी कूटनीतिक सफलता है और निस्संदेह Narendra Modi के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है.”
जदयू नेता रंजन प्रसाद ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी मणिशंकर अय्यर को महत्व देने को तैयार नहीं है. वे अक्सर अपने निराधार बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं. कई बार तो ऐसा लगता है कि वे इस तरह की टिप्पणियां करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करते हैं.”
इसके पहले 13 मार्च को जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा था, “Prime Minister Narendra Modi और ईरान के President मसूद पेजेश्कियन के बीच हुई वार्ता के बाद भारतीय जहाजों को अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आवागमन की अनुमति मिल गई है. इस फैसले के बाद India को तेल की आपूर्ति भी शुरू हो गई है और अब तक करीब 1.35 लाख मीट्रिक टन तेल India पहुंच चुका है. मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच यह India के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी.”
–
ओपी/वीसी