मुथरा में महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार

मथुरा, 22 अप्रैल . महिला की हत्या के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर शव फेंककर फरार हुए हत्यारों और Police के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में Police की गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को बलदेव थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 130.8 किमी के पास अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान निकिता (26) निवासी देवरिया के रूप में हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात पता चली. इसके बाद थाना बलदेव में मुकदमा दर्ज किया गया था. निकिता के सीडीआर जांच करने पर बृजेश और विकास के नाम सामने आए. इसके बाद से ही दोनों व्यक्तियों की तलाश जारी थी.

इसी कड़ी में Tuesday देर रात सूचना मिली कि दोनों आरोपी यमुना एक्सप्रेस पर आने वाले हैं. इस पर Police ने कंजौली घाट पर चेकिंग शुरू की, तभी Police को देखकर दोनों अंडरपास से कच्चे रास्ते पर मुड़ गए. अपने आपको घिरता देखकर Police की टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में Police ने फायरिंग की तो बृजेश और विकास को गोली लगी और घायल होकर गिर पड़े. Police की टीम ने तुरंत दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया. आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचा, आठ कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार और वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया है. Police पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है.

वहीं, गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी क्षेत्र में Police और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाकिर के रूप में हुई है, जो दादरी कस्बे का ही निवासी है और लंबे समय से लूट व छिनैती के मामलों में वांछित चल रहा था.

ओपी/पीएम

Leave a Comment