नोएडा: मोबाइल स्नैचिंग गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, रेकी कर चुराते थे मोबाइल

नोएडा, 24 जनवरी . थाना सेक्टर-24 नोएडा Police ने मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा किया है.

Police ने गैंग के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं. यह कार्रवाई Police की मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई.

थाना सेक्टर-24 Police के मुताबिक, Friday को Police टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-11 नोएडा के पास बसों की पार्किंग के आसपास दो युवक मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर Police टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया.

पूछताछ और तलाशी के दौरान उनकी पहचान अंकित कुमार और हर्ष के रूप में हुई. वे दोनों मिलकर दिल्ली, नोएडा और एनसीआर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में रैकी करते थे. मौका मिलते ही वे राह चलते लोगों से मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान छीन लेते थे या चोरी कर लेते थे. चोरी और छिनैती से प्राप्त मोबाइल फोन को वे सस्ते दामों पर राह चलते व्यक्तियों को बेच देते थे. मोबाइल बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बराबर बांटकर अपने शौक पूरे करते थे.

गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला आरोपी अंकित कुमार है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है. वह मूल रूप से महाराजगंज थाना क्षेत्र, जिला सिवान (बिहार) का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 स्थित राजवीर कॉलोनी में किराये पर रह रहा था.

दूसरा आरोपी हर्ष, उम्र करीब 20 वर्ष, मूल रूप से थाना बंगेल, जिला बक्सर (बिहार) का निवासी है और फिलहाल मयूर विहार फेस-3, जीडी कॉलोनी दिल्ली में रह रहा था.

Police रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना सेक्टर-24 नोएडा में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं. Police ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पीकेटी/एएसएच

Leave a Comment