तेजस्वी यादव कर्पूरी ठाकुर का नाम लेते हैं और काम इसके विपरीत करते हैं: उपेंद्र कुशवाहा

Patna, 24 जनवरी . India रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि
तेजस्वी सिर्फ कर्पूरी ठाकुर का नाम लेते हैं, लेकिन काम इसके विपरीत करते हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को जयंती मनाने का कोई हक नहीं है. वैसे हम उन्हें जयंती मनाने से रोक नहीं सकते, लेकिन नैतिकता के आधार पर उन्हें जयंती नहीं मनानी चाहिए.

तेजस्वी यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि समतामूलक समाज, सामाजिक न्याय और दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए जीवनभर प्रयास करने वाले तथा सबकी चिंता और विशेष रूप से दुर्बल-असहाय के प्रति करुणा रखने वाले समावेशी नीतियों एवं विचारों के पुरोधा, बिहार के पूर्व Chief Minister , स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन.

India रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी पार्टी ने तय किया है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाएंगे. हम संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं, अपनी ओर से श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे. जितना उन्होंने किया और जो बाकी है, उसे पूरा करने का काम किया जाएगा. कर्पूरी ठाकुर हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं. गरीबों के लिए उन्होंने बहुत काम किया और ऐसे कार्यों के लिए उन्हें India रत्न दिया गया. Prime Minister मोदी का भी आभार जताता हूं कि उन्होंने India रत्न देकर बिहार का गौरव बढ़ाया.

Mumbai में बिहार भवन के निर्माण के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी का बयान बहुत आपत्तिजनक है. इस बयान के लिए उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए. Mumbai को बनाने में बिहार की अहम भूमिका रही है. बिहार के लोग अपना भवन बनाना चाहते हैं तो आपत्ति जता रहे हैं. हम स्थानीय Government से मांग करते हैं कि अविलंब मुकदमा दर्ज हो और उचित कार्रवाई की जाए.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment