नोएडा में मोबाइल फोन स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और चोरी का सामान बरामद

नोएडा, 17 जनवरी . नोएडा Police ने मोबाइल फोन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. थाना सेक्टर-20 नोएडा Police ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन लूट और चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

Police ने इनके कब्जे से अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और लूट और चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

Police के मुताबिक, यह कार्रवाई Friday की रात को की गई. थाना सेक्टर-20 Police को सूचना मिली थी कि सेक्टर-18 क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. सूचना के आधार पर Police टीम ने मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने, सेक्टर-18 में घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को धर दबोचा.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नेपाल Government और सलमान के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान अभियुक्त नेपाल Government के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए, जबकि अभियुक्त सलमान के पास से एक चाकू और चार मोबाइल फोन मिले. इसके अलावा, दोनों अभियुक्तों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जो थाना सेक्टर-49 नोएडा में दर्ज से संबंधित पाई गई.

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी बेहद गंभीर है. अभियुक्त के खिलाफ नोएडा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

वहीं अभियुक्त सलमान भी मोबाइल चोरी और हथियार रखने जैसे मामलों में पहले से कई बार जेल जा चुका है. दोनों अभियुक्त लंबे समय से नोएडा और आसपास के इलाकों में सक्रिय रहकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे.

Police अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी जुटाई जा रही है. बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

पीकेटी/एएसएच

Leave a Comment