
गाजीपुर, 30 जून . उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिल्ली में लगे लापता पोस्टर पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक Prime Minister Narendra Modi और उत्तर प्रदेश में Chief Minister योगी आदित्यनाथ हैं, तब तक राहुल गांधी को कौन सुनेगा.
सरोज कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी कभी दिखाई देते हैं, कभी बीच-बीच में कोई बयान देकर चले जाते हैं. मीडिया को उन्होंने इतना मैनेज कर रखा है कि केवल उनके बयान ही चलाए जाते हैं. India तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन राहुल गांधी के बयान को अभी भी महत्वपूर्ण माना जाता है. अगर वे इतने महत्वपूर्ण होते तो कांग्रेस दिन-प्रतिदिन लगातार नीचे नहीं जा रही होती. मोदी-योगी के रहते राहुल गांधी को कौन सुनेगा?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सरोज कुशवाहा ने राहुल गांधी और विपक्ष की आलोचना की. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सच सामने आ जाएगा.
अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, “जब जांच सामने आएगी तो इन लोगों की असली बात भी सामने आ जाएगी. जो राम की पूजा करते हैं वे इतने कमजोर नहीं हैं कि चोरी करने वालों को छोड़ दें. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.
उन्होंने कहा कि राम के लिए हम वर्षों तक लड़े हैं. इसके बाद वर्षों की तपस्या सफल हुई. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ. पर्यटन को बढ़ावा मिला और बाहर से लोग श्री राम मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं. महाकुंभ के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे.
उन्होंने कहा कि विपक्ष को सनातन संस्कृति के बढ़ते प्रभाव से दिक्कत हो रही है.
पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित यूसीसी लागू किए जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से एतराज जताया, हालांकि उन्होंने टीएमसी पर तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ Government बनी है, जिससे टीएमसी में भगदड़ मची हुई है. हर कोई भाजपा में शामिल होना चाहता है, लेकिन बार बार हम कह रहे हैं कि हमे टीएमसी का कोई बंदा नहीं चाहिए.
–
डीकेएम/वीसी