
Bhopal , 20 मई . Bhopal के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के आरोप में दर्ज मामले में मृतका ट्विशा शर्मा के शव को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. Police ने मृतका के पिता नवनिधि शर्मा को पत्र लिखकर शव ले जाने का आग्रह किया है.
थाना प्रभारी, कटारा हिल्स द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम 13 मई 2026 को किया जा चुका है. वर्तमान में शव एम्स Bhopal के मॉर्चरी रूम में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है. एफएमपी विभाग ने चेतावनी दी है कि शव को डीकंपोज होने से बचाने के लिए उसे -80 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखना आवश्यक है, लेकिन एम्स Bhopal में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है.
Police ने पत्र में स्पष्ट किया है कि परिवार द्वारा शव को सुरक्षित रखने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. हालांकि, लंबे समय से शव मॉर्चरी में रखे होने के कारण उसके डीकंपोज होने की पूरी आशंका है. इसलिए परिवार से अनुरोध किया गया है कि वे शव ले जाने की व्यवस्था करें.
मृतका ट्विशा शर्मा की शादी समर्थ सिंह के साथ हुई थी. परिवार ने दहेज प्रताड़ना और धारा 498ए के तहत केस दर्ज कराया है. अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत मामले की जांच चल रही है.
परिवार का कहना है कि वे शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पहली रिपोर्ट पर संदेह है. दूसरी ओर, Police का कहना है कि शव को ज्यादा समय तक मॉर्चरी में रखना संभव नहीं है.
एम्स Bhopal के चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य मॉर्चरी में शव को कुछ दिनों तक ही सुरक्षित स्थिति में रखा जा सकता है. लंबे समय तक रखने पर शव के डीकंपोज होने से सबूत नष्ट हो सकते हैं, जिससे जांच प्रभावित होने की आशंका है.
इस मामले में अब परिवार पर शव लेने या आगे की कानूनी प्रक्रिया तय करने की जिम्मेदारी है. Bhopal Police कमिश्नर कार्यालय को भी परिवार की ओर से शव को सुरक्षित रखने के संबंध में अर्जी दी गई थी.
ट्विशा शर्मा की मौत का मामला Bhopal में काफी संवेदनशील बना हुआ है. परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के कारण उनकी बेटी की मौत हुई, जबकि आरोपी पक्ष इन आरोपों से इनकार कर रहा है.
Police ने परिवार से अपील की है कि वे जल्द से जल्द शव लेने की व्यवस्था करें, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके. मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के लिए परिवार के जवाब का इंतजार किया जा रहा है.
–
एससीएच/एएस