
Bhopal , 20 मई . Madhya Pradesh में गेहूं खरीदी जारी है. Government ने खरीदी प्रक्रिया 28 मई तक जारी रखने का ऐलान किया है, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं में अव्यवस्था होने का आरोप लगाया है.
उनका कहना है कि इन अव्यवस्थाओं से किसान परेशान हैं. Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में चल रही Governmentी गेहूं खरीदी व्यवस्था को किसानों के लिए परेशानी और भ्रष्टाचार का केंद्र बताते हुए आरोप लगाया है कि किसानों के खेतों में गेहूं होने के बावजूद सैटेलाइट सर्वे और एआई सत्यापन में रिकॉर्ड गलत दिखाए जा रहे हैं, जिसके कारण उनका पंजीयन निरस्त या लंबित हो रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर भारी अव्यवस्था फैली हुई है. किसान घंटों और कई-कई दिनों तक ट्रॉलियों में गेहूं लेकर इंतजार करने को मजबूर हैं. तौल मशीनों की कमी, धीमी प्रक्रिया और केंद्रों पर भीड़ ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. इसके साथ ही बारदानों की कमी के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है और किसानों पर खुद बोरे लाने का दबाव बनाया जा रहा है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को एमएसपी का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है. कई किसानों को भुगतान की स्थिति तक स्पष्ट नहीं है. बैंकिंग और पोर्टल लिंकिंग की समस्याओं के कारण किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. दूसरी ओर नमी और गुणवत्ता के नाम पर मनमानी कटौती तथा गेहूं रिजेक्ट करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं.
पटवारी ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर बिचौलियों और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. छोटे किसान मजबूरी में व्यापारियों को कम दाम पर गेहूं बेच रहे हैं. ‘पहले तौल’ के नाम पर लेनदेन और Political दबाव जैसी शिकायतें भी कई केंद्रों से सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा Government किसानों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. यदि Government ने तत्काल व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर संघर्ष करेगी.
–
एसएनपी/डीकेपी