ट्विशा शर्मा केस : 29 मई तक सीबीआई हिरासत में पति समर्थ सिंह, मामले की जांच तेज

Bhopal , 27 मई . हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मृतक मॉडल और Actress के पति समर्थ सिंह को 29 मई तक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में सीबीआई की एंट्री के बाद जांच तेज हो गई है.

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई की रात Bhopal के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आने पर परिवार ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना, दहेज की मांग और लगातार उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद Bhopal Police ने 15 मई को दहेज मृत्यु और क्रूरता से जुड़ी धाराओं में First Information Report दर्ज की थी.

ट्विशा का मॉडलिंग और एक्टिंग से जुड़ा बैकग्राउंड होने की वजह से मामला जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया. इस बीच आरोपी समर्थ सिंह (वकील और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का बेटा) घटना के बाद करीब 10 दिनों तक फरार रहा.

बाद में समर्थ सिंह जबलपुर में सामने आया, जहां उसने Madhya Pradesh हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के बाद सरेंडर करने की कोशिश की. हालांकि Police ने साफ किया कि यह आत्मसमर्पण नहीं बल्कि गिरफ्तारी थी. उसे Bhopal कोर्ट में पेश किया गया, जहां शुरुआती पूछताछ में सहयोग न करने और कई अहम सवालों के जवाब न देने के आरोपों के चलते अदालत ने सात दिन की Police रिमांड मंजूर की थी.

जांच एजेंसियों का कहना है कि ट्विशा की मौत वाले दिन समर्थ सिंह की गतिविधियों को लेकर कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं. Police और सीबीआई दोनों उनकी लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल डेटा और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है.

इसी बीच मामले में Madhya Pradesh हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर भी सुनवाई जारी है, जिस पर सभी की नजर बनी हुई है. ट्विशा के परिवार ने शुरुआत से ही स्थानीय Police की जांच पर सवाल उठाए थे और सीबीआई जांच की मांग की थी. अब परिवार को उम्मीद है कि केंद्रीय एजेंसी पूरे मामले की सच्चाई सामने लाएगी.

आधिकारिक तौर पर सीबीआई की स्पेशल क्राइम यूनिट-III की टीम Tuesday सुबह Bhopal पहुंची. दो महिला अधिकारियों समेत टीम ने कटारा हिल्स स्थित घर की छत का निरीक्षण किया, जहां ट्विशा का शव मिला था. अधिकारियों ने घर के अलग-अलग हिस्सों की भी जांच की और कई अहम सबूत जुटाए.

सीबीआई अब आने वाले दिनों में परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ करेगी और शादी से जुड़े विवादों समेत कई पहलुओं की जांच करेगी. social media पर भी इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment