
रायपुर, 30 मई . छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में Police ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे साइबर सेल की सहायता से पकड़ने में Police को सफलता मिली.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र की है. Police अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने 25 मई को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए 26 वर्षीय राकेश टंडन के साथ हुई, जो बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के थेम्हापारा का रहने वाला है. social media पर दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मिलना-जुलना भी होने लगा था. आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को शादी करने का भरोसा दिया था और 11 मई को मिशन चौक बुलाया.
आरोप है कि युवक उस लड़की को मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया. उसने कथित तौर पर लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे बिलासपुर ले गया और रास्ते में उसके मोबाइल का सिम कार्ड तोड़ दिया. इसके बाद उसे गोंदिया होते हुए Maharashtra के कराड-मलकापुर क्षेत्र में एक घर में रखा गया, जहां परिवार वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया गया.
शिकायत के बाद Police ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त Police अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में आरोपी की तलाश तेज की गई.
जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है. इसके बाद साइबर सेल की मदद से Police टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है.
–
डीसीएच/