ट्रक लूटने वाले मास्टरमाइंड को उन्नाव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

उन्नाव, 30 मई . उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में Friday देर रात Police और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police की गिरफ्त में आए बदमाश ने हाल ही में लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि 26 मई को Kanpur निवासी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा थाना अजगैन पर सूचना दी गई कि 25 मई की रात 11 बजे बजे ट्रक चालक नीरज कुमार निवासी फतेहपुर मेरे ट्रक में सामान लोड करके आशाखेड़ा थाना सोहरामऊ से Kanpur के लिए निकला था. ड्राइवर रात 12.30 बजे टोल प्लाजा से निकला, जिसे मैं ट्रक में लगे जीपीएस से ट्रैक कर रहा था. करीब 1 घंटे बाद ट्रक जीपीएस द्वारा Lucknow की तरफ वापस जाते दिखाई दिया. इसके बाद मैं अपनी कार से ट्रक की तलाश में निकला. वापस जाते हुए ट्रक की लोकेशन टोल प्लाजा के पास तक की ही मिली. लोकेशन पर जाकर देखा तो वहां ट्रक चालक नीरज पड़ा हुआ था और ट्रक मौके पर नहीं था.

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना अजगैन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था. घटना के शीघ्र अनावरण के लिए वरिष्ठ Police अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा टीमों का गठन कर सक्रिय किया गया. इस टीम ने कुशीनगर के कसया से लूटा हुआ माल और कंटेनर बरामद कर लिया. इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार आरोपी विकास ने बताया कि उसका साथी और इस लूट का मास्टरमाइंड बिहार के मोतिहारी निवासी छुट्टन दोबारा गोदरेज के वेयरहाउस लूट करने के इरादे से गया था.

29-30 मई की देर रात तीन बजे एसओजी थाना अजगैन व सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने गुरुद्वारा रोड नवाबगंज में एक संदिग्ध व्यक्ति घटना करने की फिराक में बैठा है. सूचना पर स्वॉट, सर्विलांस टीम व Police टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया. इस पर बदमाश ने Police पर फायर कर दिया. आत्मरक्षार्थ में Police द्वारा की गयी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया. पूछताछ में उक्त बदमाश ने अपना नाम छुट्टन चौधरी बताया. बदमाश द्वारा थाना अजगैन में दर्ज मुकदमे से संबंधित लूट की घटना करना स्वीकार किया गया है. Police द्वारा बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद किए हैं. घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है.

ओपी/पीएम

Leave a Comment