
New Delhi, 7 मई . तमिलनाडु में Government गठन को लेकर चल रही Political हलचल के बीच Jharkhand भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि टीवीके से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने अपना पहला कदम ही गलत उठा लिया और देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी से समझौता कर लिया.
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रंग बदलने में कांग्रेस माहिर है और उसकी यह कला देखकर गिरगिट भी शरमा जाए. एक दिन पहले तक कांग्रेस नेता डीएमके के साथ खड़े होकर तस्वीरें खिंचवा रहे थे और एकता दिखाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सत्ता की आहट मिलते ही डीएमके को छोड़कर टीवीके के साथ जा बैठे.
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विजय ने Government बनाने का दावा पेश किया है, लेकिन शायद वह जरूरी विधायकों का समर्थन नहीं जुटा पाए हैं. संभवतः यही कारण है कि Governor अभी तक संतुष्ट नहीं हुए हैं और उन्हें Government बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने कहा कि सीमा पार से आए आतंकियों ने धर्म पूछकर महिलाओं का सिंदूर उजाड़ दिया था. पूरे देश में इसे लेकर आक्रोश था. इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया. आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों और उनके प्रशिक्षण केंद्रों पर हमला किया गया. Pakistan ने घुटने टेक दिए थे, जिसके बाद India ने अपनी शर्तों पर युद्ध विराम किया.
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. अगर Pakistan ने फिर कोई गलती की, तो India पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि हमला होने पर जवाब जरूर दिया जाएगा.
पश्चिम बंगाल की हिंसा पर उन्होंने कहा कि टीएमसी गुंडों की पार्टी है और वह हमेशा गुंडागर्दी करती रहती है. अब हालात हद से आगे बढ़ चुके हैं. हम शांति पसंद लोग हैं, लेकिन Government बनने के बाद ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.
भाजपा पार्षद नवनाथ बान ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए संजय राउत पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि संजय राउत गांधी परिवार की ‘हां में हां’ मिलाकर चल रहे हैं और जानबूझकर देश की छवि खराब कर रहे हैं.
Maharashtra में वंदे मातरम् को लेकर चल रही बहस पर उन्होंने कहा कि Samajwadi Party, एआईएमआईएम, वारिस पठान और अबू आजमी जैसे नेताओं को ध्यान से सुन लेना चाहिए कि Maharashtra में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा. यह किसी की पूजा नहीं, बल्कि देश का सम्मान है. जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद नहीं करना चाहिए. अगर वे वंदे मातरम् नहीं कह सकते, तो Pakistan और बांग्लादेश चले जाएं.
–
एएमटी