
वाशिंगटन, 23 मई . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप social media पर काफी एक्टिव रहते हैं. President ट्रंप ट्रूथ सोशल पर अपने पोस्ट के जरिए अक्सर वह सुर्खियों में बने रहते हैं. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब भी जारी है. इस बीच अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिससे यूएस और ईरान के बीच तनाव की आग और भड़केगी. President ट्रंप ने ईरान के नक्शे में अमेरिका का झंडा दिखाया है.
दरअसल, अमेरिका के President ने ट्रूथ सोशल पर मिडिल ईस्ट का नक्शा साझा किया. इस नक्शे में उन्होंने ईरान को अमेरिकी झंडे में दिखाया है. इसके साथ ही तस्वीर के सबसे ऊपर लिखा है कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ मिडिल ईस्ट (संयुक्त राज्य मिडिल ईस्ट).
इस नक्शे में तुर्किए, सीरिया, इराक और सऊदी अरब को भी दर्शाया गया है, लेकिन उन पर अमेरिका का झंडा नहीं लगा है. अमेरिकी मीडिया सीएनएन के अनुसार, ट्रंप ने Friday को अमेरिका के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें वे ईरान के साथ युद्ध को लेकर आगे के रास्ते पर सोच-विचार कर रहे थे.
व्हाइट हाउस का यह सत्र ट्रंप नियमित तौर पर आयोजित करते हैं, हालांकि इस बार यह ऐसे समय में हुआ, जब युद्ध खत्म करने के लिए एक डील पक्की करने की कोशिश में डिप्लोमेसी आगे बढ़ रही है. वैसे तो यह सत्र बिना किसी फैसले के खत्म हो गया कि आगे क्या होगा, लेकिन विदेश सचिव मार्को रुबियो ने Saturday को कहा कि आज थोड़ी देर बाद कुछ खबर आ सकती है.
India दौरे पर आए मीडिया से बात करते हुए रुबियो ने कहा, “अभी जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, तब भी कुछ काम हो रहा है. इस बात की संभावना है कि चाहे आज बाद में हो, कल हो, या कुछ दिनों में, हमारे पास कहने के लिए कुछ हो सकता है.”
इस बीच, ईरान की Governmentी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने Friday को कहा कि लड़ाई खत्म करने की उम्मीद में कतर और Pakistan के डेलिगेशन तेहरान गए हैं.
बातचीत की रफ्तार से परेशान ट्रंप को सैन्य एक्शन फिर से शुरू करने के ऑप्शन दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि वह इस हफ्ते की शुरुआत में हमले का ऑर्डर देने से एक घंटे दूर थे, लेकिन खाड़ी देशों के कहने पर उन्होंने इसे रोक दिया. Friday को, उन्होंने वीकेंड के लिए न्यू जर्सी में अपने गोल्फ रिजॉर्ट जाने का प्लान रद्द कर दिया. उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वह बहामास में अपने बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे. अमेरिकी President ने कहा कि Government से जुड़े हालात और अमेरिका के लिए मेरा प्यार ऐसा है.
–
केके/वीसी