
कोलकाता, 25 मई . अलीपुरद्वार जिले में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव दुलाल डे को भाजपा नेता लक्ष्मी दास की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. Police ने Monday को बताया कि घायल भाजपा नेता का अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि Police ने Sunday रात कुमारग्राम ब्लॉक के कामाख्यागुड़ी में दर्ज कराई गई एक लिखित शिकायत के आधार पर दुलाल को गिरफ्तार किया.
भाजपा ने आरोप लगाया कि जब लक्ष्मी दास, दुलाल की बेटी के बैंक के कस्टमर सर्विस पॉइंट पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) लिंक करवाने गईं तो दोनों के बीच बहस हो गई.
आरोप है कि दुलाल और उसकी बेटी ने लक्ष्मी की पिटाई की. घायल भाजपा नेता को पहले इलाज के लिए कामाख्यागुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया.
Police में शिकायत दर्ज कराई गई और Monday को दुलाल डे को गिरफ्तार कर लिया गया.
इस बीच उत्तरी बंगाल के मालदा जिले के चांचल इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला किया गया. घायल भाजपा कार्यकर्ता का नाम किरण साहा है. वह पेशे से चांचल सब-डिविजनल कोर्ट में वकील हैं और एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता भी हैं.
आरोप है कि Monday सुबह जब वह बाजार से लौट रहे थे, तो कुछ बदमाशों ने आकर उन पर धारदार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया. घायल भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गए. वहां से उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया.
भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले इलाके में एक महिला के साथ सार्वजनिक तौर पर बदसलूकी का आरोप लगा था. मैंने उस घटना का विरोध किया था. बाद में मैंने आरोपी हबीबुर रहमान के खिलाफ Police थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी.
भाजपा कार्यकर्ता ने दावा किया कि यह हमला उस घटना को लेकर पुरानी रंजिश की वजह से किया गया. हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशापुर राज्य सड़क को जाम कर दिया. उन्होंने वहां प्रदर्शन किया और टायर जलाकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया. हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में Police बल मौके पर पहुंचा.
Police सूत्रों के अनुसार, Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, हमले का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है.
–
डीकेएम/वीसी