
चंडीगढ़, 27 जून . Haryana के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-Mumbai -वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर सड़क हादसे का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सदर थाना क्षेत्र के तिगरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद Police ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान गांव हिरवाड़ी निवासी 17 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है, जो पेशे से मैकेनिक था. परिजनों ने बताया कि शाहिद काम खत्म करने के बाद अपनी दुकान से घर लौट रहा था. इसी दौरान तिगरा मोड़ के निकट वह सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.
फिरोजपुर झिरका के डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना सदर थाना क्षेत्र के तिगरा मोड़ के पास हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक्सप्रेसवे पार कर रहा था, तभी वह एक वाहन की चपेट में आ गया. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है.
वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के cctv फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि Saturday को दुर्घटना का एक दूसरा मामला कर्नाटक से सामने आया, जहां कोप्पल जिले में एक ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Police के अनुसार, Saturday सुबह यलाबुर्गा तालुक में बानपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर यह हादसा हुआ. पीड़ित परिवार हावेरी जिले के हिरेकेरूर तालुक के रट्टीहल्ली गांव का रहने वाला है. परिवार के सदस्य Saturday सुबह राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे.
इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर ट्रक का ड्राइवर कथित तौर पर नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद ट्रक डिवाइडर पार करके सामने से आ रही ओमनी वैन से जा टकराया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. इस टक्कर में कई यात्रियों को चोटें आईं. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
–
डीके/एबीएम