10 साल में 6 करोड़ से 100 करोड़ हुआ ब्रॉडबैंड यूजर बेस, 6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत: ज्योतिरादित्य सिंधिया

New Delhi, 8 अक्टूबर . केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Thursday को कहा कि India ने पिछले एक दशक में अपने ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार को लगभग 6 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ (1 बिलियन) तक पहुंचा दिया है. उन्होंने इसे देश की डिजिटल यात्रा में ऐतिहासिक परिवर्तन बताते हुए कहा कि India अब 6जी तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

New Delhi में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के 10वें संस्करण को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि India आज दुनिया में सबसे सस्ती मोबाइल डेटा सेवाओं वाले देशों में शामिल है और देश में 1 जीबी डेटा की औसत कीमत करीब 8 रुपए है.

उन्होंने कहा कि डेटा की लागत में हर कमी और उपयोग में हर बढ़ोतरी ने करोड़ों भारतीयों को जोड़ने, सृजन करने और नवाचार करने का अवसर दिया है. उनके अनुसार डिजिटल कनेक्टिविटी आज सामाजिक और आर्थिक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बन चुकी है.

सिंधिया ने कहा कि India का लक्ष्य केवल तकनीकी मानकों को अपनाने वाला देश बने रहना नहीं है, बल्कि भविष्य में वैश्विक तकनीकी मानक तय करने वाला देश बनने का है. उन्होंने कहा, “हम 4जी में पीछे थे, 5जी में दुनिया के साथ हैं और 6जी में नेतृत्व करेंगे.”

Union Minister ने कहा कि पिछले दस वर्षों में India ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्हें हासिल करने में कई अन्य देशों को कहीं अधिक समय लग सकता था. उन्होंने इसका श्रेय Prime Minister Narendra Modi के 2014 के उस विजन को दिया, जिसमें एक कनेक्टेड, डिजाइन-नेतृत्व वाले और तकनीकी रूप से अग्रणी India की कल्पना की गई थी.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने 2014 में ऐसा India बनाने का संकल्प रखा था जो डिजिटल रूप से जुड़ा हुआ हो और भविष्य की तकनीकों के विकास तथा डिजाइन में अग्रणी भूमिका निभाए.

सिंधिया ने 7 अक्टूबर को India के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि Prime Minister मोदी ने Government के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं. उन्होंने कहा कि यह देशवासियों के लिए गर्व का विषय है.

Union Minister के अनुसार, Prime Minister ने “कार्य ही पूजा है” की भावना के साथ पिछले 25 वर्षों में सार्वजनिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में India के दूरसंचार और डिजिटल क्षेत्र ने पिछले एक दशक में जो प्रगति की है, वह विश्व स्तर पर उल्लेखनीय है.

इससे पहले Thursday को Prime Minister Narendra Modi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह से पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका स्वागत किया.

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक New Delhi के यशोभूमि में किया जा रहा है. इसका आयोजन दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.

–

डीबीपी

Leave a Comment