
ग्वालियर, 13 मार्च, . Madhya Pradesh में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई लाड़ली बहना योजना के तहत Friday को Chief Minister मोहन यादव ने Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में 34वीं किश्त में 1500 रुपए लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए.
ग्वालियर के शबरी माता मंदिर परिसर, घाटीगांव में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि Madhya Pradesh की बहनें आत्मनिर्भरता एवं स्वावलम्बन के मामले में पूरे देश के लिए उदाहरण बन रही हैं. प्रदेश के 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों से जुड़कर करीब 65 लाख बहनें आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं. आज प्रदेश में 12 लाख से अधिक लखपति दीदियां कार्यरत हैं. बहनें अब फैक्ट्रियों और उद्योगों का नेतृत्व कर रही हैं. प्रदेश के 47 प्रतिशत नए स्टार्ट-अप का नेतृत्व अब हमारी बहनों के हाथों में है. हम सभी बहनों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.
Chief Minister यादव ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की Government है, इसलिए यहां की बहनों को लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना के रूप में डबल खुशियां मिल रही हैं. Chief Minister यादव ने कहा है कि Prime Minister Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में India प्रत्येक कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित India बनाने का लक्ष्य रखा है. इसमें प्रदेश की बहन-बेटियां भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. Chief Minister यादव ने लाड़ली बहना योजना में बहनों को योजना की 34वीं किश्त प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 27 हजार से अधिक बहनों के खाते में 1 हजार 836 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की.
Chief Minister यादव ने कहा कि अब प्रदेश की हर लाड़ली बहनों के खाते में हर महीने 1500 रुपए भेजे जा रहे हैं. लाड़ली बहना योजना में अब तक 52 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि बहनों को दी जा चुकी है.
Chief Minister यादव ने ग्वालियर जिले को 121 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत वाले 54 विकास कार्यों की सौगात दी. उन्होंने सिंगल क्लिक से लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत के 35 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लगभग 62 करोड़ रुपए की लागत वाले 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया. इसमें 39 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से कुलैथ घाटीगांव में शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी शामिल है.
–
एसएनपी/एमएस