
Mumbai , 12 मई . Actress सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म सिस्टम का ट्रेलर Tuesday को रिलीज कर दिया गया. अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी एक Governmentी वकील नेहा राजवंश की भूमिका में हैं, जो ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर के साथ सत्ता और न्याय के बीच छिपी सच्चाई को उजागर करती हैं.
1 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसकी शुरुआत एक जुनूनी युवा वकील नेहा (सोनाक्षी सिन्हा) से होती है. वह अपने पिता (आशुतोष गोवारिकर) की तरफ से मिली एक मुश्किल चुनौती को स्वीकार करती है ताकि वह उनकी फर्म में पार्टनरशिप की हकदार बन सके, लेकिन इस चुनौती को पूरा करना इतना आसान भी नहीं होता है, जिसके लिए वह सारिका (ज्योतिका) को अपने साथ शामिल करती है. वह एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है, जिसके मन में कुछ इरादे छिपे हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कोर्टरूम की जोरदार लड़ाइयों, उलझे हुए रिश्तों और कुछ दमदार पलों की एक तेज-तर्रार झलक देखने को मिलती है, जहां पर अमीरी के शोर में गरीबी की आवाज खो जाती है.
फिल्म का निर्देशन और सह-लेखन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया. उनका मानना है कि ‘सिस्टम’ जैसी तमाम कहानियां हमारे आस-पास ही होती है, लेकिन लोगों के सामने नहीं आ पाती हैं. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि हमारे आस-पास अनगिनत कहानियां मौजूद हैं, लेकिन उन्हें स्क्रीन पर पूरी सच्चाई और क्रिएटिविटी के साथ उतारना मुश्किल काम है. मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है, और शायद इसीलिए मैंने ‘सिस्टम’ बनाई है. मैं बहुत खुश हूं कि प्राइम वीडियो ने हमारे विजन पर भरोसा किया.
उन्होंने आगे फिल्म के कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा, “सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका जैसी दो दमदार महिला किरदारों के साथ काम करना, जो इस कहानी की जान हैं, मुझे पूरा यकीन है कि यह ओरिजिनल फिल्म न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करेगी, बल्कि India और दुनिया भर के दर्शकों के बीच सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की शुरुआत भी करेगी.”
फिल्म में Actress सोनाक्षी नेहा राजवंश नाम की हाई-प्रोफाइल और महत्वाकांक्षी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (वकील) की भूमिका में हैं. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए Actress ने बताया, “इस किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है. मुझे हमेशा ऐसी कहानियां पसंद आती हैं, जो एक Actor के तौर पर मुझे चुनौती दे और प्राइम वीडियो ने मुझे ‘दहाड़’ से लेकर अब ‘सिस्टम’ तक अलग अलग तरह की कहानियों और विषयों को आजमाने का मौका दिया है.
उन्होंने आगे कहानी के बारे में बताते हुए कहा, “इस फिल्म की कहानी उस समाज की कहानी को उजागर करती है, जहां कभी-कभी इंसाफ भी हमारे आस-पास मौजूद सामाजिक ढांचों की तरह ही बंटा हुआ नजर आता है. मैं यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं कि जब ‘सिस्टम’ रिलीज होगी, तो दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे.”
ज्योतिका ‘सिस्टम’ में कोर्टरूम स्टेनोग्राफर सारिका का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने फिल्म को लेकर कहा, “‘सिस्टम’ में इतने गहरे और कई परतों वाले किरदार को निभाना मेरे लिए रोमांचक होने के साथ-साथ एक चुनौती भी थी. यह फिल्म आज के India के विरोधाभासों को दिखाती है, जहां विशेषाधिकार और असमानता, दोनों ही साथ-साथ मौजूद हैं. अश्विनी ने इस कहानी को एक साफ और दिलचस्प विजन के साथ पेश किया है. फिर चाहे वह किरदारों को अच्छे से गढ़ना हो या फिर कहानी के लिए एकदम असली जैसा माहौल तैयार करना.”
–
एनएस/डीएससी