
पुणे, 28 जून . पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच तेज हो गई है. मामले की सच्चाई और घटनाक्रम को समझने के लिए Sunday सुबह पुणे ग्रामीण Police ने लोहागढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया. इसके लिए मुख्य आरोपी सिया गोयल को भी Police घटनास्थल पर लेकर पहुंची.
लोणावला Police ने जांच प्रक्रिया के तहत एक डमी बॉडी की मदद से पूरे घटनाक्रम को दोबारा दोहराया. इस दौरान Police अधिकारियों ने सिया गोयल से घटना के बारे में जानकारी लेकर उसके बताए अनुसार घटनास्थल पर घटनाओं का क्रम समझने का प्रयास किया. क्राइम सीन रीक्रिएशन का उद्देश्य अब तक जुटाए गए साक्ष्यों का मिलान करना और जांच को मजबूत बनाना था.
मामले के जांच अधिकारी और Police उपाधीक्षक (डीएसपी) गजानन टोंपे ने बताया कि सिया गोयल द्वारा पूछताछ में दी गई जानकारी के आधार पर घटनास्थल पर पूरी घटना को री-क्रिएट किया गया. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ Police अधिकारी और Police अधीक्षक भी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने बताया कि डमी बॉडी की सहायता से वास्तविक परिस्थितियों को दोहराने का प्रयास किया गया, ताकि घटना की पूरी श्रृंखला को समझा जा सके. उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.
गौरतलब है कि 20 वर्षीय सिया गोयल की सगाई पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल से हुई थी लेकिन वह यह शादी नहीं करना चाहती थी. सिया का 22 वर्षीय चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था. आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची.
Police के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सिया ने कथित तौर पर बताया कि यदि वह तय हो चुकी अरेंज मैरिज से इनकार करती तो परिवार की बदनामी होती. इसी वजह से उसने और चेतन ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 18 जून को केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले पर बुलाया गया. वहां सुनसान स्थान पर मौका देखकर उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.
फिलहाल Police मामले की विस्तृत जांच कर रही है. क्राइम सीन रीक्रिएशन और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर Police पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.
–
पीआईएम/पीएम