गुजरात में दर्दनाक हादसा, टैंक की सफाई के दौरान गैस रिसाव से 3 मजदूरों की मौत

गांधीनगर, 15 मई . Gujarat की राजधानी गांधी नगर में बड़ा हादसा हो गया. कलोल के साईज जीआईडीसी क्षेत्र में जहरीली गैस के रिसाव के कारण तीन श्रमिकों की मौत हो गई. वहीं, एक श्रमिक की गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है. ये श्रमिक माफतलाल Gujarat इंडस्ट्रीज नामक कंपनी के ईटीपी संयंत्र के भूमिगत टैंक की सफाई करने गए थे. कलोल Police ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर के कलोल स्थित साईज जीआईडीसी के ईटीपी संयंत्र के भूमिगत टैंक में कीचड़ और कचरा निकालने के लिए मजदूर उतरे थे. जैसे ही वे नीचे उतरे, दम घुटने से वे बेहोश हो गए और टैंक में कीचड़ में फंस गए. जहरीली गैस से एक मजदूर के प्रभावित होने के बाद, अन्य मजदूर उसे बचाने के लिए गए.

हादसे में Madhya Pradesh के रहने वाले अमित प्रीतम परिहार (32), उत्तर प्रदेश के रहने वाले अमर कुमार श्रीवास्तव (33) और शिवनाथ रामशंकर दुबे (44) की मौत हुई है, जबकि इस दुर्घटना में अनिल भगवान लोधी की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मजदूरों की असमय मृत्यु से उनके परिवार सदमे में हैं.

कलोल Police ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक यह हादसा गैस लीकेज की वजह से हुआ है. हादसे में मारे गए तीनों व्यक्तियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर नमूने एकत्रित किए. Police ने इस घटना में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है कि क्या कंपनी ने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए थे या नहीं.

अक्टूबर 2025 में भी इसी तरह का हादसा हुआ था. Ahmedabad शहर में एक फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी. प्रकाश परमार, विशाल ठाकोर और सुनील राठवा नाम के तीन श्रमिक दानिलिम्दा इलाके में एक जींस धुलाई इकाई के परिसर में भूमिगत सेप्टिक टैंक की सफाई करने पहुंचे थे.

टैंक में उतरने पर जहरीली गैस के संपर्क में आने और दम घुटने के कारण तीनों की मौत हो गई थी.

ओपी/एबीएम

Leave a Comment