
New Delhi, 16 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को सिक्किम के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं. India के विकास में सिक्किम के योगदान को बहुत महत्व दिया जाता है. राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं. यह अवसर ऐसे समय पर आया है जब सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है. कुछ दिन पहले, मुझे इन समारोहों के लिए सिक्किम के लोगों के बीच रहने का सौभाग्य मिला था. सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा. केंद्र Government आने वाले समय में भी सिक्किम के विकास की यात्रा में अपना सहयोग जारी रखेगी.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि सिक्किम राज्य स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं. कंचनजंगा की प्राकृतिक छटा, जैव विविधता से परिपूर्ण वातावरण और पूर्ण जैविक खेती वाले राज्य के रूप में सिक्किम ने देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. स्वच्छता, पर्यटन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध सिक्किम देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. प्रदेश के निरंतर विकास, समृद्धि और सभी नागरिकों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूं.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने लिखा कि सिक्किम के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सभी सिक्किमवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक सिक्किम देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है. मैं राज्य की निरंतर उन्नति, समृद्धि तथा सभी नागरिकों के सुखद भविष्य की कामना करती हूं.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित, विभिन्न लोक-संस्कृति व परंपराओं से समृद्ध सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस की सभी सिक्किम वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं.
Union Minister मनोहरलाल खट्टर ने लिखा कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एवं अनूठी लोक संस्कृति से परिपूर्ण, सिक्किम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. प्रदेश विकास व प्रगति के नए कीर्तिमान गढ़े, हर नागरिक के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और आनंद हो, यही कामना है.
–
डीकेएम/पीएम