दिल्ली की गर्मी से बचने शिमला पहुंचे पर्यटक, सुहावने मौसम और वीकेंड का ले रहे आनंद

शिमला, 9 अगस्त . Himachal Pradesh की राजधानी शिमला में इन दिनों पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. सुहावना मौसम, ठंडी हवाएं और खूबसूरत पहाड़ पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए वीकेंड पर पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं.

दिल्ली से परिवार के साथ शिमला पहुंचे एक पर्यटक ने से बातचीत में बताया कि वह मूल रूप से Rajasthan से हैं, लेकिन इस समय दिल्ली में रह रहे हैं. वीकेंड मिलते ही उन्होंने परिवार और बच्चों के साथ शिमला घूमने का प्लान बनाया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में इन दिनों काफी गर्मी है, ऐसे में शिमला आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यहां का मौसम बेहद सुहावना है और पूरा परिवार घूमने का आनंद ले रहा है.

पर्यटक ने बताया कि वह पहले भी शिमला आ चुके हैं, लेकिन इस बार उन्हें यहां काफी बदलाव और विकास देखने को मिला. उन्होंने कहा कि शहर में सुविधाओं में सुधार हुआ है और विकास कार्य भी नजर आ रहे हैं. मौसम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि शिमला का खुशनुमा वातावरण ही सबसे बड़ी खासियत है.

उन्होंने बताया कि नौकरी और बच्चों की पढ़ाई के कारण अक्सर लंबी छुट्टी निकालना मुश्किल होता है, लेकिन तीन-चार दिन का छोटा टूर जरूर बनाया जा सकता है. परिवार ने शिमला के अलावा तारा देवी मंदिर, कुफरी और जाखू मंदिर जैसी जगहों का भी भ्रमण किया.

वहीं, दिल्ली से पहली बार अपने पूरे ग्रुप के साथ शिमला पहुंचे पर्यटक नागेंद्र ने बताया कि आने से पहले उन्हें बारिश और लैंडस्लाइड की खबरों को लेकर थोड़ी चिंता थी. social media पर लगातार रील और वीडियो देखने के बाद उनके मन में डर था कि यात्रा के दौरान कहीं परेशानी न हो जाए. हालांकि, उन्होंने यात्रा का फैसला किया और शिमला पहुंचने के बाद उनका अनुभव काफी अच्छा रहा.

नागेंद्र ने कहा कि social media पर जो तस्वीर दिखाई जा रही थी, वास्तविकता में उन्हें वैसी कोई परेशानी नहीं हुई. उनका ग्रुप यहां पहुंचकर खूब घूम रहा है और मौसम का आनंद ले रहा है. उन्होंने बताया कि अभी रुकने की अवधि तय नहीं है. दो या तीन दिन बाद लौटने का फैसला किया जा सकता है, लेकिन अगर मौसम और माहौल अच्छा लगा तो वे कुछ दिन और रुक सकते हैं.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment